फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal school principal cheque with wrong english spellings goes viral

हिमाचल प्रदेश: मोटी सैलरी फिर भी सेवन की स्पेलिंग सही नहीं लिख पाए मास्टर जी, Thousand की जगह लिखा Thursday

Mon, 29 Sep 2025 06:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Sep 2025 06:16 PM IST
सार

School Check Viral: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट के प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित एक चेक ने शिक्षा की स्थिति का हाल बयां किया है। ये चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal school principal cheque with wrong english spellings goes viral
चेक की फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सिरमौर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट से कटा एक चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस चेक में गलतियों की भरमार है। जिसने भी यह चेक काटा है, वह न तो सेवन की स्पेलिंग सही लिख पाया है और न ही दूसरी स्पेलिंग ही सही लिखी है। गलतियों की ऐसी-ऐसी भरमार है कि लोग सिर पीट रहे हैं। इससे जहां स्कूल और विभाग की तगड़ी फजीहत हो रही है, वहीं विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, चेक पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर भी हैं। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि प्रधानाचार्य ने चेक को ध्यान से क्यूं नहीं देखा और बिना स्पेलिंग जांचे कैसे हस्ताक्षर कर दिये।

विज्ञापन

थाउजेंड की जगह थर्सडे लिखा
जानकारी अनुसार स्कूल की ओर से किसी अतर सिंह के नाम 7616 रुपये का चेक काटा गया है। इस चेक में अंक राशि तो सही लिखी है, लेकिन अंग्रेजी के शब्दों में शुरू से लेकर अंत तक ऐसी गलतियां की गई हैं कि लोग अपना सिर पीट लें। चेक में पहले तो सेवन की स्पेलिंग ही गलत लिखी हुई है। इसके बाद थाउजेंड की जगह थर्सडे लिखा हुआ है। यही नहीं सिक्स ठीक लिखा है लेकिन हंड्रेड की स्पेलिंग भी गलत लिखी है। यही नहीं, अंत में सिक्सटीन लिखा जाना था, वहां पर भी सिक्सटी लिखा हुआ है। ऐसे में यह चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, और लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अब तक ऐसे मामले उत्तर प्रदेश और बिहार के स्कूलों से ही सामने आते रहे हैं। यह शायद पहला मौका है कि हिमाचल के जिला सिरमौर के किसी स्कूल से ऐसा मामला वायरल हो रहा है। हालांकि स्कूल प्रबंधन की माने तो चेक पर स्पेलिंग की गलती का पता लगने पर उसे लगाया नहीं गया था। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर यह चेक खूब वायरल हो रहा है, जिससे स्कूल और विभाग की भी फजीहत हो रही है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या बोले रोनहाट स्कूल के प्रधानाचार्य?
रोनहाट स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह नेगी ने बताया कि कार्य की व्यवस्तता के कारण वह चेक को पूरी तरह से पढ़ नहीं पाए थे। अंकों की राशि को देखकर ही हस्ताक्षर कर दिये थे। उन्होंने माना कि उनको चेक पूरा पढ़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि चेक गलत कटा होने की जानकारी के बाद इसे वापस ले लिया गया था, दूसरा चेक काटा गया था। इस बीच किसी ने फोटो खींचकर वायरल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed