फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board increases marks of 9 students from Jhanduta School (raising them to a range of

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने झंडूता स्कूल के 9 विद्यार्थियों के 4 से 23 तक बढ़ाए अंक, जानें पूरा मामला

Fri, 12 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बिलासपुर जिले के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता के नौ विद्यार्थियों के अंकों में 4 से 23 तक की बढ़ोतरी की है। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board increases marks of 9 students from Jhanduta School (raising them to a range of
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बिलासपुर जिले के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता के नौ विद्यार्थियों के अंकों में 4 से 23 तक की बढ़ोतरी की है। बोर्ड ने ये निर्णय विद्यार्थियों की ओर से आर्ट की उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपों की जांच में इन्हें सही पाए जाने के बाद लिया है। 3 मार्च 2025 में 10वीं की परीक्षा देने वाले झंडूता स्कूल के 9 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं में गड़बड़ी और अंकों में कटौती की शिकायत बोर्ड से की थी। इसके बाद बोर्ड ने फोरेंसिक जांच करवाई। इसमें उत्तरपुस्तिकाओं से छेड़छाड़ के तथ्य मिले।

विज्ञापन

इसके बाद शिक्षा बोर्ड की विशेष समिति की पड़ताल में भी उत्तरपुस्तिकाओं से छेड़छाड़ के संकेत मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने प्रभावित नौ विद्यार्थियों के अंकों में 4 से 23 तक की वृद्धि की है। शिक्षा बोर्ड की ओर संशोधन के बाद विद्यार्थियों के 36 से 42, 29 से 33, 26 से 32, 31 से 36, 22 से 45, 30 से 35, 31 से 35 और 31 से 35 अंक हुए हैं। अब संशोधित अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को डुप्लीकेट सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। साथ ही बोर्ड के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी विद्यार्थियों से संबंधित आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed