फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Samosa Controversy Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu Reaction

Himachal Samosa Controversy: समोसा विवाद पर क्या बोले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू? जानें

Fri, 08 Nov 2024 01:34 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 01:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में उपजे समोसा विवाद पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने क्या कहा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Samosa Controversy Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu Reaction
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 'समोसा' विवाद पर कहा, "...ऐसी कोई बात नहीं है... वह (CID) दुर्व्यवहार के मुद्दे पर शामिल हुई, लेकिन आप (मीडिया) 'समोसा' के बारे में खबर चला रहे हैं..."

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को बदनाम करने की साजिश- नरेश चौहान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने समोसा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत बयानबाजी है। कोई इस तरह की कोई जांच नहीं हुई है। हमें समझ नहीं आता कि यह कैसी न्यूज चल रही है और क्या यह इन सब के पीछे सोच क्या है। इस सरकार को बदनाम करने के लिए कुछ लोग मिलकर साजिश करते हैं। ऐसी कोई इंक्वायरी सरकार ने ना इनिशिएट की है ना ही कोई हो रही है।

विभाग का आंतरिक मामला
नरेश चौहान ने कहा कि यह एक इंटरनल मैटर सीआईडी विभाग का हो सकता है, क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री पिछले दिनों उनके पुलिस डिपार्टमेंट का फंक्शन था और स्पेसिफिकली सीआईडी वालों का था। उसमें मुख्य अतिथि के रूप में गए थे और आप सभी लोग जानते हैं कि यह माननीय मुख्यमंत्री बाहर का खाने पीने का बहुत क्रेज है। उनका हेल्थ इश्यूज हैं तो यह एक बहुत ही बहुत छोटा मामला इंटरनल मामला उनका जो है डिपार्टमेंट का हो सकता है। जिस चिट्ठी का जिक्र आप लोग कर रहे हैं इसका सरकार से कोई ताल्लुक नहीं है और कोई इस प्रकार की कोई जांच नहीं हुई है। मुझे बड़ा दुख हो रहा है कि आज हमें इस तरह के विषयों पर भी अपना रिएक्शन देना पड़ रहा है।

'हिमाचल की बदनामी करने में लगा है विपक्ष'
नरेश चौहान ने कहा कि माहौल कुछ भी हो। विपक्ष को जिम्मेवार होना पड़ेगा। विपक्ष की जिम्मेवारी प्रदेश के लोगों के प्रति है। आप विपक्ष में है। आप पिछले दिनों सत्ता पक्ष में भी थे जिम्मेवारी के साथ होना चाहिए, लेकिन भाजपा में दुर्भाग्यपूर्ण। जो लीडरशिप जैसी भाजपा हो चुकी है, हिमाचल प्रदेश में इसके चार चार दिशा में भाजपा जाती है। लीडर व्यस्त होने की वजह से स्ट्रेटजी ना होने की वजह से अपनी प्राथमिकताएं तय नहीं कर पा रही है। भाजपा हिमाचल प्रदेश में आपकी, आपको राष्ट्र के चुनाव, दूसरे राज्यों के चुनाव के मद्देनजर आप अपने प्रदेश का बदनामी करने में लगे हो। किसी भी विषय पर गंभीरता होनी चाहिए। आपको तो अपना प्रदेश का भला होना चाहिए, वह देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed