फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Restoration of Leh road still has to fight against snow walls in 42 km 80 soldiers have taken charge

Himachal News: लेह सड़क बहाली को अभी 42 किमी में बर्फ की दीवारों से जंग लड़ना बाकी, 80 जवान संभाले हैं मोर्चा

Tue, 22 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 22 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल सीमा सरचू तक 42 किमी बर्फ सड़क से हटाने का कार्य अभी बाकी है।  बीआरओ 70 आरसीसी की 12 के करीब मशीनों के साथ 80 जवान बर्फ में जंग लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Restoration of Leh road still has to fight against snow walls in 42 km 80 soldiers have taken charge
मनाली-लेह हाईवे की बहाली में हिमाचल सीमा सरचू की तरफ बढ़ते बीआरओ की मशीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सामरिक महत्व की मनाली-सरचू-लेह सड़क की बहाली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) जुटा है। बीआरओ 70 आरसीसी की 12 के करीब मशीनों के साथ 80 जवान बर्फ में जंग लड़ रहे हैं। हिमाचल सीमा सरचू तक 42 किमी बर्फ सड़क से हटाने का कार्य अभी बाकी है। वहां पहुंचने में बर्फ हटाने में जवानों को विपरीत परिस्थितियों में पसीना बहाना पड़ेगा। बता दें कि बीआरओ ने 145 किमी दारचा से सरचू की तरफ 21 मार्च को बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। एक माह में संगठन की टीम 183 किमी में बर्फ से जंग लड़ते हुए आगे बढ़ी है।

विज्ञापन


इस सड़क की बहाली में बीआरओ की बर्फ हटाने की परीक्षा जिंगजिंगबार से ज्यादा शुरू होती है। यह टीम अभी जिंगजिंगबार से 14 किमी बर्फ हटाते हुए बढ़ रही हैं, जबकि अभी सरचू तक 42 किमी सड़क बहाली का कार्य शेष है। विगत वर्ष मनाली-सरचू-लेह सड़क को बीआरओ ने 23 अप्रैल को यातायात के लिए खोल दिया था। इस बार यह सड़क एक माह बाद देरी से खुलने की संभावना है। ...हां यह जरूर है कि इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले सर्दी में अधिक बर्फबारी हुई है। सीमा सड़क संगठन ने इस सड़क की बहाली का कार्य भी देरी से शुरू किया है। वहीं, भारतीय सेना के साथ केलांग, जिस्पा, दारचा सहित क्षेत्र के पर्यटन कारोबारी बेसब्री से सड़क के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि जिंगजिंगबार से आगे 183 किमी पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है। यहां से आगे सरचू 42 किमी से बर्फ हटाना बाकि रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed