{"_id":"682f4d6cc609708c2e013dc2","slug":"himachal-principal-of-hydro-engineering-college-accused-of-sexual-harassment-students-sit-on-strike-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं
Thu, 22 May 2025 09:46 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 22 May 2025 09:46 PM IST
सार
Hydro Engineering College Bilaspur: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में स्थित राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में बाद वीरवार शाम करीब छह बजे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर प्राचार्य के खिलाफ धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। बता दें कि निदेशक कम प्राचार्य पर छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में धरने पर बैठी छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला (बिलासपुर) के निदेशक कम प्राचार्य पर छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। एक पूर्व छात्र की ओर से दी शिकायत की जानकारी मिलने के बाद वीरवार शाम करीब छह बजे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर प्राचार्य के खिलाफ धरना शुरू कर दिया और नारेबाजी की। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से पूरे मामले में दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज के एक पूर्व छात्र ने 8 अप्रैल में समग्र ई-समाधान पोर्टल पर शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जब आरोपी सुंदरनगर कॉलेज में संकाय सदस्य के रूप में कार्यरत थे, तब वह छात्राओं से अनुचित व्यवहार करते थे। उस समय तत्कालीन प्राचार्य को लिखित शिकायत दी गई थी। छात्राओं के बयान भी दर्ज किए गए, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
पूर्व छात्र का आरोप है कि उनका यह व्यवहार हाइड्रो कॉलेज बंदला में भी जारी है। वह लड़कियों को गलत संदेश भेजते हैं और कॉल भी करते हैं। जवाब न देने पर उन्हें धमकाया जाता है। वीरवार को प्राचार्य के खिलाफ शिकायत की कॉपी वायरल हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और कॉलेज गेट पर शाम को प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोर्चा खोल दिया। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान प्राचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढे़ं- Himachal Pradesh: बिजली चोरी पर कार्रवाई करने गए दो जेई को पीटा, लाइनमैन के फाड़े कपड़े; भागकर बचाई जान
शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने जांच पूरी कर ली है, जिसे अब उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।- डॉ. विभा शर्मा, अध्यक्ष, जिला स्तरीय यौन उत्पीड़न जांच समिति
तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
ये भी पढे़ं- Himachal Pradesh: बिजली चोरी पर कार्रवाई करने गए दो जेई को पीटा, लाइनमैन के फाड़े कपड़े; भागकर बचाई जान
शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने जांच पूरी कर ली है, जिसे अब उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।- डॉ. विभा शर्मा, अध्यक्ष, जिला स्तरीय यौन उत्पीड़न जांच समिति
तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री