फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Preparations underway to exclude people with vehicles and land from cheap ration

हिमाचल प्रदेश: गाड़ी, ज्यादा जमीन वालों को सस्ते राशन से बाहर करने की तैयारी, केंद्र सरकार ने भेजी लिस्ट

Fri, 12 Sep 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 12 Sep 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अब उन लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से बाहर कर दिया जाएगा जिनके पास गाड़ी होगी या फिर ज्यादा जमीन। वहीं, छह माह से राशन न लेने वालों को इससे बाहर कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Preparations underway to exclude people with vehicles and land from cheap ration
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में अब गाड़ी रखने वाले, ज्यादा जमीन समेत छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन (एनएफएसए) से बाहर किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र ने इसके लिए हिमाचल को करीब पांच लाख से अधिक संदेहास्पद लोगों की एक लिस्ट भेजकर इनकी जांच के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग व ग्रामीण विकास विभाग को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट बनाकर केंद्र को भेजी जाएगी। यदि जांच के दौरान संबंधित लोगों के पास गाड़ी, अधिक जमीन, पक्का मकान होगा या वह छह माह से अधिक समय से राशन नहीं ले रहे होंगे, तो उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से बाहर कर दिया जाएगा। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग को चार कैटेगरी की जांच का जिम्मा सौंपा है। जिसमें छह माह से राशन न लेने वाले, दो जगह से राशन ले रहे लोगों, चार पहिया गाड़ी रखने वालों और टैक्स देने वालों की सूची दी। वहीं ग्रामीण विकास विभाग को अधिक जमीन वालों और पक्के मकान वालों की सूची सौंपी गई है। दोनों विभाग जांच के बाद लिस्ट केंद्र को भेजेंगे। जिसमें अपात्र लोगों को बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए भेजी जा रही लिस्ट
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत निर्धारित पात्रता मानदंडों को और सख्त करने के संकेत दिए हैं। इसके तहत चार पहिया वाहन रखने और निर्धारित सीमा से ज्यादा जमीन रखने वाले परिवारों को राशन कार्ड के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है। यह इसलिए भी जरूरी है कि सरकारी सब्सिडी का लाभ उन लोगों को ही मिले जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। अभी कई अपात्र लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं, जिन्हें अब बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह मिलती है सुविधा
अभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में तीन कैटेगरी में राशन दिया जा रहा है। प्राथमिकता प्राप्त घरेलू (पीएचएच), बीपीएल और अंत्योदय शामिल हैं। हिमाचल में करीब 7 लाख राशन का एनएफएसए के तहत राशन ले रहे हैं। इसमें प्रति राशन कार्ड हर सदस्य को दो किलो चावल निशुल्क, जबकि आटा 1 रुपये 20 पैसे प्रतिकिलो दिया जा रहा। राशन कार्ड में प्रति सदस्य 2 किलो 800 ग्राम आटा दिया जा रहा है। इसके अलावा चीनी 13 रुपये प्रतिकिलो, सभी दालें व रिफाइंड, तेल एपीएल से 10 रुपये सस्ता दिया जा रहा है।

एफएफएसए में की जा रही जांच
केंद्र सरकार से एनएफएसए में सस्ता राशन ले रहे कुछ संदिग्ध कैटेगरी की सूची आई है। सोलन में इस सूची में करीब 35 हजार लोगों के नाम हैं। छह माह से राशन न लेने वाले, दो जगह से राशन ले रहे, चार पहिया गाड़ी रखने वालों और टैक्स देने वालों की चार कैटेगरी की जांच विभाग करेगा। इसमें जो भी लोग अपात्र पाए जाएंगे, उनकी सूची केंद्र को भेज दी जाएगी। - श्रवण हिमालयन, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सोलन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed