फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Preparations for Panchayati Raj and urban body elections started commission sought data

Himachal News: पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, आयोग ने मांगे आंकड़े

Tue, 12 Aug 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 03:00 AM IST
सार

पंचायती राज और शहरी निकाय के चुनाव की तैयारियां हिमाचल में शुरू हो चुकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन विभाग से डाटा मांगा है। 

विज्ञापन
Himachal Preparations for Panchayati Raj and urban body elections started commission sought data
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और शहरी निकाय के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार विधानसभा मतदाता सूची को आधार मानते हुए मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन विभाग से डाटा मांगा है। राज्य निर्वाचन विभाग के पास गांव स्तर का डाटा रहता है, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग के पास वार्ड वाइज डाटा रहता है। उधर, राज्य निर्वाचन विभाग ने सूची प्रकाशित करके के लिए जनता से 13 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। इसके बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाना है।

विज्ञापन


हिमाचल में पंचायतों के दिसंबर, 2025 और शहरी निकाय के चुनाव जनवरी, 2026 में होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों के चुनाव चिह्न तय किए हैं। पंचायतीराज चुनाव दिसंबर में हो सकते हैं लेकिन शहरी निकायों का रोस्टर में देरी के चलते चुनाव आगे सरक सकता है। पहले उपायुक्तों को रोस्टर जारी करना था, लेकिन कैबिनेट ने इसकी शक्तियां राज्य चुनाव आयोग को दी हैं।
विज्ञापन


अब आयोग के आदेशानुसार ही यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगर चुनाव करने में देरी होती है तो ऐसे में निकायों में प्रशासक की तैनाती करनी पड़ेगी। राज्य निर्वाचन आयोग इन दिनों पोलिंग पार्टियों के लिए कर्मचारियों का चयन, स्टेशन फिक्स करने की औपचारिकता, बैलेट पेपर और अन्य स्टेशनरी की छपाई की जानी है। इसके अलावा अनेकों कार्य है, जो आयोग को पूरे करने हैं। हिमाचल प्रदेश में 73 नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed