Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Weather Update Yellow alert for rain in six districts of Himachal today

Himachal Weather : हिमाचल के छह जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, कल से राहत की उम्मीद; जानें पूरा अपडेट

Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में कुछ स्थानों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार से बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Weather Update Yellow alert for rain in six districts of Himachal today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ स्थानों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार से बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना है। 24 अगस्त को शिमला, मंडी और सिरमौर के एक-दो स्थानों में ही बारिश की संभावना है, अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 25 अगस्त को मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 26 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 316 सड़कें, 110 बिजली ट्रांसफार्मर और 131 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ दिन भर धूप खिली। कांगड़ा जिले में शुक्रवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। दोपहर तीन बजे के बाद धर्मशाला में तेज बारिश हुई। जिले में 24 घंंटों में 31 घरों, 25 गोशालाओं के साथ एक दुकान और एक रसोईघर को क्षति पहुंची है। चंबा जिले में शुक्रवार को धूप खिली रही। तेज धूप ने दोपहर के समय लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए । मौसम साफ होने पर होली और भरमौर हेलीपैड से हेली टैक्सी के जरिये श्रद्धालुओं ने गौरीकुंड की ओर कूच किया तो गौरीकुुंड से वापस होली-भरमौर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

कुल्लू जिले में दो दिन से मौसम शुष्क है। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही। लगवैली के साथ जिले के कई क्षेत्र अभी भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से अंधेरे में हैं। भारी भूस्खलन के कारण करीब 100 सड़कों पर यातायात बाधित है। शहर के साथ जिले के ग्रामीण व शहरी इलाकों में पानी की आपूर्ति भी अवरुद्ध है। वहीं बंजार स्थित नया बस अड्डा के पास शुक्रवार को पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इस कारण एनएच-305 पर मलबा और पत्थर गिरे हैं। आठ घंटे से अधिक समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद रही। ऊना, हमीरपुर जिले में भी शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम साफ होने से कृषि कार्यों में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed