फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Weather Forecast Three And Four September 2024

Himachal Weather: मंगलवार को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान, इस दिन साफ होगा मौसम

Mon, 02 Sep 2024 10:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार शाम तक 109 सड़कें, 427 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। सिरमौर में 55, शिमला में 23 और मंडी जिला में 10 सड़कें बंद हैं। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Weather Forecast Three And Four September 2024
शिमला के रिज मैदान पर बारिश के दौरान छाता लेकर घूमते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला और धर्मशाला में सोमवार को बादल बरसे। धर्मशाला में सुबह के समय और शिमला में दोपहर बाद बारिश हुई। जिला किन्नौर के नाथपा में भूस्खलन से नौ घंटे एनएच पर यातायात ठप रहा। सोमवार सुबह नाथपा में बारिश होने से भूस्खलन हुआ। एनएच-पांच पर सुबह छह बजे यातायात अवरुद्ध हो गया। मार्ग के बाधित होने से जिले के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने वैकल्पिक मार्ग वांगतू से भावानगर होकर सफर किया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को दोपहर दो बजे यातायात के लिए बहाल किया। उसके बाद एनएच-पांच पर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

विज्ञापन




प्रदेश में सोमवार शाम तक 109 सड़कें, 427 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। सिरमौर में 55, शिमला में 23 और मंडी जिला में 10 सड़कें बंद हैं। जिला सिरमौर में सबसे अधिक 419 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर नौ मील में अचानक ट्रक पर मलबा गिर गया। इससे चालक बाल-बाल बचा। बारिश से कुल्लू में सेब तुड़ान नहीं हुआ। कांगड़ा और हमीरपुर में चार कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हमीरपुर के पटलांदर में पेयजल योजना की पाइपलाइन टूटने से दो दर्जन पंचायतों में जलसंकट हो गया है। धौलाकुआं में शुकर खड्ड उफान पर आ गई है। इससे पॉलटेक्निक कॉलेज पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को कई छात्रों को घर लौटना पड़ा। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग द्वारा कल के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। जिला कांगड़ा में बारिश के कारण उपमंडल धीरा और पालमपुर में दो कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। किरतपुर-मनाली फोरलेन एनएच 21 सोमवार सुबह 4:30 बजे नौ मील अचानक मलबा आ गया। इसकी चपेट में एक ट्रक आ गया। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रक मलबे में ही फंस गया। छह मील में भी पहाड़ी से मलबा आने से दोनों जगह चार घंटे एनएच ठप रहा। जोगिंद्रनगर में तेज बारिश से जलभराव की समस्या रही। राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर से लेकर शाम तक हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.8
बिलासपुर 30.8
चंबा 30.3
भुंतर 30.0
कांगड़ा 29.4
सोलन 28.0
मंडी 27.8
नाहन  26.2
शिमला 22.5
मनाली  21.7

सिरमौर में बारिश, भूस्खलन से 71 सड़कें और एनएच बंद
जिला सिरमौर में रविवार शाम से शुरू हुई भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार सुबह तक भूस्खलन के चलते जिले में नाहन-कुम्हारहट्टी, पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे सहित करीब 71 सड़कें बंद हो गईं। इसके चलते यातायात ठप हो गया और लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed