फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Sirmaur A drunken youth raped a woman of his mother age

Himachal Pradesh: नशे में धुत्त युवक ने मां की उम्र की महिला से किया दुष्कर्म, आधी रात को आरोपी घर में घुसा

Fri, 24 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा करीब 50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिस दिन यह घटना हुई है उस दिन गांव में शादी समारोह चल रहा था। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Sirmaur A drunken youth raped a woman of his mother age
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशे में धुत्त युवक के एक मां की उम्र की विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नाहन विकास खंड की एक पंचायत में यह वारदात सामने आई है। पीड़िता के पति का निधन हो चुका है जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। करीब 50 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर अकेली रहती है। जिस दिन यह घटना हुई है उस दिन गांव में शादी समारोह चल रहा था। समारोह पीड़िता के घर से 100 मीटर दूर था। आरोपी 24 वर्षीय राजेश पड़ोस के गांव में शादी के लिए पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने यहां दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। रात करीब 12 बजे आरोपी पीड़िता के घर पर पहुंचा और लात मारकर दरवाजा खोला और अंदर घुसकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पीड़िता आरोपी से बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन डीजे की आवाज के चलते किसी ने नहीं सुना। आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया। उसने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद तुरंत पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार महिला अनुसूचित जाति से संबंधित है जबकि आरोपी सवर्ण समुदाय से है। इसके बाद मामले में धारा 376 के अलावा एट्रोसिटी एक्ट भी शामिल किया गया है।
 

महिला की तरफ से युवक पर शराब के नशे में घर में घुसकर दुष्कर्म की शिकायत मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है- योगेश रोल्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed