{"_id":"6800aaf1701695be0b00ec10","slug":"himachal-pradesh-secretariat-also-threatened-to-be-bombed-mention-of-an-incident-in-tamil-nadu-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: हिमाचल सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष को मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: हिमाचल सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष को मारने की धमकी
Thu, 17 Apr 2025 12:47 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:47 PM IST
सार
हिमाचल सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में तमिलानाडु की किसी घटना का जिक्र करते हुए उड़ाने की बात कही गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल सचिवालय में जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष को जान से मारने की धमकी के साथ मुख्य सचिव कार्यालय शिमला और उपायुक्त मंडी कार्यालय को भी उड़ाने की ईमेल आने से हड़कंप मच गया। तहव्वुर राणा की ओर से मुख्य सचिव की ईमेल आईडी पर धमकी भेजी गई है। मुख्य सचिव और सीएम कार्यालय समेत पूरे सचिवालय की सुरक्षा कड़ी की गई। दिन भी राज्य सचिवालय में डॉग स्क्वायड और सीआईडी की चप्पे-चप्पे पर नजर रही। मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद ही लोगों को सचिवालय जाने दिया गया। आने-जाने वालों की निगरानी कड़ी कर दी गई। गेट से अंदर आने वाले एक-एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। मुख्यमंत्री ने 11 बजे कार्यालय आना था, मगर वह भी दोपहर बाद करीब एक बजे सचिवालय आए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि यह मेल तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष एडप्पाडी करुप्पा पलानीस्वामी को मारने की धमकी के संदर्भ के साथ आई है। एडप्पाडी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के महासचिव हैं। धमकी देने वाला इसे कैसे हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव कार्यालय से जोड़ रहा है, यह समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेल उनकी ऑफिशियल आईडी पर आई है। इस आईडी में सचिवालय को नहीं, मुख्य सचिव कार्यालय को उड़ाने की धमकी है। प्रदेश में केवल ऐसी दो ही मेल आई हैं। एक उपायुक्त कार्यालय में पहुंची है। वहीं, सीएस ने कहा कि पूरे कार्यालय और सचिवालय का सेनिटेशन करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह धमकी दोपहर बाद डेढ़ बजे कार्यालय को उड़ाने की दी गई है। यह धमकी मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के हवाले से आई है। ऐसी ही धमकियां उत्तर प्रदेश में भी करीब 18 जगहों को उड़ाने की दी गई है। ईमेल में वीरवार दोपहर डेढ़ बजे धमाके का समय बताया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Himachal News: चीफ सेक्रेटरी प्रबोध सक्सेना ने दी होली पर पार्टी, 1 लाख 22 हजार 20 रुपये का बिल अब सरकार भरे
विज्ञापन
डीसी ऑफिस मंडी में दोबारा हुई एंटी सबोटेज चेकिंग, नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध
उपायुक्त कार्यालय मंडी में बम रखने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को पुलिस सतर्क रही। ई-मेल में बम फटने के संवेदनशील समय दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास पूरा परिसर खाली करवाया गया। हालांकि इससे पहले सुबह पुख्ता जांच पड़ताल के बाद पुलिस कर्मचारियों और आगंतुकों को प्रवेश दिलाया गया। बाकायदा आने वाले लोगों के नाम रजिस्टर में लिखे गए। दोपहर को आमजन की सुरक्षा को देखते हुए परिसर खाली करवाया गया और तीन बजे फिर प्रवेश दिया गया।
वीरवार को ई-मेल के अनुसार संवेदनशील समय के दौरान पुलिस ने एंटी सबोटेज चेकिंग की। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। चेकिंग के बाद टीमें उपकरणों सहित लौट गई हैं। दो दिन सघन जांच पड़ताल के बाद कुछ न मिलने के बाद अब पुलिस फोर्स परिसर में तैनात है और निगरानी जारी रहेगी। अब पुलिस स्थिति सामान्य बता रही है। सुबह आ रहे लाेगों और कर्मचारियों को मेटल डिटेक्टर से ही भेजा गया। उपायुक्त और कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार बंद रहे और केवल छोटे गेट से ही प्रवेश दिया गया। पेशी के लिए आ रहे लोगों को बैग ले जाने की मनाही रही।
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि धमकी बड़ी थी, इसी के अनुसार कदम उठाए गए हैं। धमकी वाले ई-मेल में वीरवार का दिन भी शामिल था। ऐसे में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। वीरवार को बेहद जरूरी होने पर भी आम जनता को आने के लिए कहा गया था। संवेदनशील समय पर जांच पड़ताल की गई है। अब सामान्य गतिविधि शुरू हो गई। उन्होंने सभी का सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि इस मामले में आम जनता की सुरक्षा ही प्राथमिकता रही है।
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि धमकी बड़ी थी, इसी के अनुसार कदम उठाए गए हैं। धमकी वाले ई-मेल में वीरवार का दिन भी शामिल था। ऐसे में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। वीरवार को बेहद जरूरी होने पर भी आम जनता को आने के लिए कहा गया था। संवेदनशील समय पर जांच पड़ताल की गई है। अब सामान्य गतिविधि शुरू हो गई। उन्होंने सभी का सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि इस मामले में आम जनता की सुरक्षा ही प्राथमिकता रही है।