फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh rajya chayan aayog 1423 posts for 80 post codes update

HP Rajya Chayan Aayog: 1,423 पदों की भर्ती पर जल्द निर्णय लेगी सरकार, आयु सीमा में 2 साल की मांगी गई है छूट

Mon, 20 Jan 2025 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 Jan 2025 07:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 80 पोस्ट कोड में 1,423 पदों की भर्तियों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में आयोग ने अभ्यर्थियों को दो साल तक की आयु सीमा में छूट देने की सिफारिश की है, ताकि पेपर लीक प्रकरण के कारण अधर में लटकी भर्तियों से प्रभावित अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सके।

विज्ञापन
himachal pradesh rajya chayan aayog 1423 posts for 80 post codes update
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के दौरान जारी 80 पोस्ट कोड में 1,423 पदों की भर्तियों पर प्रदेश सरकार जल्द निर्णय लेगी। इस पर संशय बना हुआ है कि इन पदों के लिए आवेदन पहले कर चुके अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा या नए युवाओं को भी आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। कुछ दिन पूर्व ही हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी है। अब सरकार को यह तय करना है कि इन पोस्ट कोड में भर्तियों के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा या वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


रिपोर्ट में आयोग ने अभ्यर्थियों को दो साल तक की आयु सीमा में छूट देने की सिफारिश की है, ताकि पेपर लीक प्रकरण के कारण अधर में लटकी भर्तियों से प्रभावित अभ्यर्थियों को भी मौका मिल सके। हालांकि, इस सिफारिश पर सरकार का अंतिम निर्णय अभी बाकी है। पेपर लीक मामले के कारण यह भर्तियां दो साल से रुकी हुई थीं। इस दौरान दो दर्जन के करीब भर्तियों की प्रक्रिया पूरी की गई थी और अब 80 पोस्ट कोड के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इससे दो साल से रोजगार के इंतजार में बैठे प्रदेश के युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को 80 पोस्ट कोड के 1423 पदों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गई है। तमाम विषयों पर अंतिम फैसला प्रदेश सरकार की ओर से लिया जाएगा- विक्रम महाजन, सचिव, राज्य चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed