{"_id":"694949bc5e400a0884023f3a","slug":"himachal-pradesh-prostitution-racket-busted-in-manali-five-arrested-including-three-women-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार; पर्यटकों से चल रही थी सौदेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार; पर्यटकों से चल रही थी सौदेबाजी
Mon, 22 Dec 2025 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:08 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में मालरोड में सरेआम पर्यटकों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह के पांच लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मालरोड में सरेआम पर्यटकों को अपने जाल में फंसाने वाले गिरोह के पांच लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेली गईं चार युवतियों को रेस्क्यू कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
मनाली के मालरोड में लंबे अरसे से देह व्यापार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस पर अंकुश लगाने की मांग की थी। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर इस धंधे का पर्दाफाश किया। रविवार शाम को पुलिस ने मालरोड में देह व्यापार से जुड़े गिरोह के पांच लोग दबोचे। इनमें एक महिला दिल्ली और दो पंजाब की शामिल हैं। पुरुषों में 29 वर्षीय विश्वदेव पुत्र धर्म चंद, निवासी बढ़ई तहसील और जिला कुल्लू, 23 वर्षीय सूरज, पुत्र कर्ण कुमार जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। ये पर्यटकों के साथ सौदेबाजी कर रहे थे। पुलिस को इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो पूछताछ की। इसके बाद इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है, जबकि चार लड़कियां रेस्क्यू की गई हैं। गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन