फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Preparations to build a three-km-long bridge over Kangra Poung Lake

Himachal Pradesh: कांगड़ा की पौंग झील पर तीन किमी लंबा पुल बनाने की तैयारी, 374 करोड़ खर्च होने का अनुमान

Wed, 02 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सतीश डढवाल, संवाद न्यूज एंजेसी, देहरा गोपीपुर, कांगड़ा
सतीश डढवाल, संवाद न्यूज एंजेसी, देहरा गोपीपुर, कांगड़ा Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की पौंग झील में प्रदेश का सबसे लंबा पुल बनाने की योजना है। डीपीआर के आधार पर इस पुल को बनाने में करीब 374 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Preparations to build a three-km-long bridge over Kangra Poung Lake
देहरा विस के मलेटा गांव से बनने वाले संभावित पुल की साइट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कांगड़ा की पौंग झील में प्रदेश का सबसे लंबा पुल बनाने की योजना है। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के तहत सेतु बंधन योजना के अंतर्गत पौंग झील पर तीन किलोमीटर का पुल बनाने का प्रस्ताव है। पुल की चौड़ाई करीब 10 मीटर होगी। लोक निर्माण विभाग मंडल देहरा ने सर्वेक्षण पूरा कर डीपीआर तैयार कर ली है। डीपीआर के आधार पर इस पुल को बनाने में करीब 374 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। डीपीआर को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुल का निर्माण देहरा के मलोट गांव (बौंगता पंचायत) से घियोरी पंचायत के साथ लगते मुचकुंड महादेव मंदिर तक किया जाएगा। पुल के बनने से सबसे ज्यादा फायदा जसवां-परागपुर, देहरा और जवाली हलके की जनता को होगा। अभी तक डाडासीबा क्षेत्र की जनता को हरिपुर, गुलेर, नगरोटा सूरियां और जवाली आदि इलाकों में जाने के लिए 50 से 70 किमी लंबा सफर तय करना पड़ता है। पुल के निर्माण से क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को 25 से 30 किमी कम सफर करना पड़ेगा। लोगों को देहरा शहर से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

वर्तमान में हरोली में है सबसे लंबा पुल
ब्यास नदी पर मानव निर्मित पौंग झील (60,610 एकड़ में फैली) पर प्रस्तावित यह पुल प्रदेश का सबसे लंबा पुल होगा। अभी तक ऊना जिले के हरोली को ऊना के रामपुर से जोड़ते स्वां नदी पर बना पुल सबसे लंबा है। इसकी लंबाई 773.30 मीटर है।

पौंग झील पर बनने वाले पुल की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा गया है। उन्होंने इस पुल की लागत करीब 374 करोड़ होगी और इसकी लंबाई करीब तीन किलोमीटर होगी- हरबंस लाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, देहरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed