फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Notices will be issued to principals of schools giving less than 25 percent exam results

Himachal Pradesh: 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रिंसिपलों को जारी होंगे नोटिस

Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कम परिणाम देने पर प्रिंसिपलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही इनकी एसीआर में भी रेड एंट्री की जाएगी।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Notices will be issued to principals of schools giving less than 25 percent exam results
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले 52 स्कूलों के प्रिंसिपलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कम परिणाम देने पर इन प्रिंसिपलों की एसीआर में भी रेड एंट्री की जाएगी। 28 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों और 24 हाई स्कूलों का 25 फीसदी से कम परीक्षा रहा है। उधर, विषय वार कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की सूची अभी बन रही है। इन शिक्षकों की वार्षिक एंक्रीमेंट को रोका जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली विभागीय समीक्षा बैठक के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। जिनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बारहवीं कक्षा में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में जिला चंबा, शिमला और सिरमौर से एक-एक स्कूल हैं। जबकि लाहौल-स्पीति जिला से दो स्कूल हैं। शिमला के बाहली, चंबा के रैला, लाहौल-स्पीति के किब्बर, सलग्रां स्कूल का परीक्षा परिणाम शून्य रहा है। सिरमौर के टोकियोन स्कूल का परिणाम 23 फीसदी रहा है। दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों में जिला चंबा से सात, किन्नौर से छह, कुल्लू से सात, मंडी से 23, शिमला से 13, सिरमौर से सात और सोलन से चार स्कूल हैं। इनमें 24 उच्च और 23 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं। इनमें से किन्नौर के तीन, कुल्लू के एक, शिमला के चार, सिरमौर के दो स्कूलों का परिणाम शून्य रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed