फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Maharashtra became champion in powerlifting Telangana second UP third

हिमाचल प्रदेश: पावरलिफ्टिंग में महाराष्ट्र बना चैंपियन, तेलंगाना दूसरे, यूपी तीसरे स्थान पर

Wed, 05 Nov 2025 08:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर/रैत (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर/रैत (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 08:28 PM IST
सार

बुधवार को कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें महाराष्ट्र ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Maharashtra became champion in powerlifting Telangana second UP third
रैत में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रीय फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2025 में महाराष्ट्र ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। बुधवार को कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्यातिथि रहे। चैंपियनशिप में देशभर से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

ओवरऑल प्रदर्शन में महाराष्ट्र प्रथम, तेलंगाना दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग में पुरुष 83 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु के निशांत शर्मा एवं महिला 76 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की निवेदिता खरकड़ ने पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में दिल्ली के हिमांशु राणा दूसरे और राजस्थान के योगिंद्र सोगरवाल तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

93 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के रंजीत प्रथम, गुजरात के यश चव्हाण द्वितीय और हिमाचल के शिव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 105 किलो भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के रोनित वर्मा पहले और कर्नाटक के सचिन तुकाराम दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के 76 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड की संतोष कौर दूसरे और संगीता तीसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं के 84 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की आश्लेषा गुडेकर प्रथम, हरियाणा की ज्योति द्वितीय तथा पंजाब की सोनम तृतीय स्थान पर रहीं। महिलाओं की 84 किलो से ज्यादा भार वर्ग में रंगू विरचि (तेलंगाना) प्रथम, नगम गनाना (अरुणाचल) द्वितीय व अवलीन कौर (पंजाब) तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक वृद्धि कर रही है। एशियाई खेलों के पदक विजेताओं की राशि और डाइट मनी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अन्य प्रदेशों में प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को निशुल्क हवाई यात्रा उपलब्ध करवा रही है, जिसका खर्च सरकार वहन करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र चार इनडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। मंत्री ने फेडरेशन को एक लाख तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।कार्यक्रम में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed