फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Lance Naik Manish a soldier from Badaban of Sirmaur martyred in Sikkim

Himachal Pradesh: सिक्किम में सिरमौर के बड़ाबन का जवान लांस नायक मनीष देश के लिए बलिदान, अभी 27 साल थी उम्र

Mon, 02 Jun 2025 03:07 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Mon, 02 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

Lance Naik Manish Kumar Martyred In Sikkim: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के जवान मनीष कुमार सिक्किम में देश के लिए बलिदान हुए हैं। बलिदान मनीष कुमार की उम्र अभी महज 27 साल थी।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Lance Naik Manish a soldier from Badaban of Sirmaur martyred in Sikkim
लांस नायक मनीष कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष कुमार उत्तरी सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मनीष 3 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे छत्ते नामक स्थान पर भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मनीष की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन




15 जनवरी 1998 को जन्मे थे मनीष
सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सिक्किम में इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन से स्थिति विकट बनी हुई हैं। आपदा राहत एवं निगरानी के दौरान सेवाएं देते 27 वर्षीय मनीष बलिदान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस आपदा में अन्य सैनिकों के बलिदान होने की आशंका है। 15 जनवरी 1998 को जन्मे मनीष ने वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी मनीष कुमार के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष ठाकुर जी के सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अपूरणीय क्षति पर मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

पीछे छोड़ गए परिवार
मनीष कुमार अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह को छोड़ गए हैं। सैनिक की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि मनीष की पार्थिव देह सोमवार शाम या मंगलवार को पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- HPU Shimla: एचपीयू को तीन साल इंतजार के बाद मिला स्थायी कुलपति, सरकार ने प्रो. महावीर सिंह को साैंपी कमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed