फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU got a Vice Chancellor after a wait of three years, the government handed over the command to Prof. Mahavir

HPU Shimla: एचपीयू को तीन साल इंतजार के बाद मिला स्थायी कुलपति, सरकार ने प्रो. महावीर सिंह को साैंपी कमान

Mon, 02 Jun 2025 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 06:32 PM IST
सार

प्रो. महावीर सिंह एचपीयू के नए वीसी बने हैं।  सोमवार को सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
HPU got a Vice Chancellor after a wait of three years, the government handed over the command to Prof. Mahavir
प्रो. महावीर सिंह बने एचपीयू के कुलपति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) को तीन साल के लंबे इंतजार के बाद भौतिकी विभाग के प्रो. महावीर सिंह नए कुलपति के रूप में मिले हैं। सोमवार को राज्यपाल और एचपीयू के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने प्रो. महावीर को तीन साल की अवधि के लिए वीसी के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए। विवि के 28वें कुलपति के रूप में उन्होंने सोमवार को पदभार संभाला। प्रो. महावीर जिला शिमला के कुमारसैन के रहने वाले हैं। फ्रांस की जिस लैब में वह राफेल बना है, वह वहां भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

 प्रो. महावीर 2024 में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल रहे हैं। प्रो. महावीर को अनुप्रयुक्त भौतिकी (भौतिक विज्ञान) के क्षेत्र में अलंकृत किया गया है। चुंबकीय नैनो प्रौद्योगिकी में उन्हें यह सम्मान मिला था। प्रोफेसर महावीर ने 13 वर्षों से अधिक के समर्पित शोध के साथ, हरित ऊर्जा क्षेत्र में चुंबकीय नैनो प्रौद्योगिकी के अभिनव अनुप्रयोगों की विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए और संचार में खोज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गीगाहर्ट्ज आवृत्ति रेंज एंटीना लघुकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनका काम जैविक कोशिकाओं और एंजाइमों की गतिविधि में भी केंद्रित रहा है। उनका यह शोध सुरक्षित और अधिक प्रभावी चिकित्सा अनुप्रयोगों को बढ़ावा देता है। प्रो. महावीर ने इलेक्ट्रिक मोटरों में कुशल सामग्रियों की बढ़ती मांग के जवाब में महंगी और दुर्लभ चुंबकीय सामग्रियों को आसानी से उपलब्ध फेराइट्स से बदलने का बीड़ा उठाया है।


 

विज्ञापन

देश में ही नहीं, विदेश में भी धाक
प्रो.महावीर ने देश में ही नहीं, विदेश में भी नाम कमाया है। ब्रेस्ट यूनिवर्सिटी (फ्रांस), किंग अब्दुल्ला यूनिवर्सिटी (सऊदी अरब) और डंडी यूनिवर्सिटी (यूके) जैसे प्रसिद्ध संस्थानों के साथ प्रो-महावीर के प्रयास उनके शोध प्रभाव को और बढ़ाते हैं। उन्होंने 25 पीएचडी छात्रों का मार्गदर्शन किया है। उनकी देखरेख में कई शोध विद्वानों ने अमेरिका, ब्राजील, यूके, इटली, जापान, फ्रांस और स्पेन में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने पेपर प्रस्तुत किए हैं। आईयूएसी नई दिल्ली, बीएआरसी मुंबई और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च जैसे प्रमुख भारतीय संस्थानों की साझेदारी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में किए गए उनके शोध ने इस सम्मान को प्राप्त करने में अहम योगदान दिया है।

कुमारसैन के कचेड़ी गांव से की पढ़ाई, विश्व स्तर पर बनाई पहचान
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के नए कुलपति प्रो. महावीर सिंह जिला शिमला के कुमारसैन के गांव कचेड़ी के रहने वाले हैं। कचेड़ी से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त के बाद कुमारसैन स्कूल फिर रामपुर कॉलेज से बीएससी में स्टेट टॉपर रहने के बाद एचपीयू से एमएससी की और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को दूसरे वैज्ञानिक कुलपति मिले हैं।

डीएवी कॉलेज कांगड़ा में कुछ समय पढ़ाने के बाद प्रो. महावीर फिजिक्स में कॉमनवेल्थ फेलोशिप प्राप्त कर फ्रांस में विजिटिंग प्रोफेसर भी रहे। एचपीयू में दो बार फिजिक्स विभागाध्यक्ष, एक बार डीन इंजीनियरिंग, एक बार डीन फिजिकल साइंस का कार्यभार देख चुके हैं। वह ग्रीन एनर्जी, कम्यूनिकेशन और कैंसर जैसे रोगों के उपचार तथा पर्यावरण पर शोध कर चुके हैं। 2012 और 2022 मेें उन्हें राज्यपाल के हाथों बेस्ट रिसर्चर का अवाॅर्ड मिला है। प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि जो भी चुनौतियां हैं, उसका मुकाबला कर विश्वविद्यालय को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय, छात्र, कर्मचारियों और शिक्षक समुदाय की बेहतरी के लिए कार्य करने का प्रयास रहेगा। गौरतलब है कि एचपीयू के पूर्व कुलपति प्रो. सिंकदर कुमार के सांसद बनने के बाद मार्च 2022 से कुलपति का पद रिक्त चल रहा था। अब विवि को स्थायी कुलपति मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed