फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh High Court orders ban on withdrawal of contract service benefits from TGT

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश, टीजीटी से अनुबंध सेवाकाल के लाभ वापस लेने पर रोक

Wed, 09 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल हाईकोर्ट में मंगलवार को करीब 250 शिक्षकों की याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग में नियुक्त टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) को मिले अनुबंध सेवाकाल के लाभ वापस लेने और वसूली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh High Court orders ban on withdrawal of contract service benefits from TGT
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग में नियुक्त टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) को मिले अनुबंध सेवाकाल के लाभ वापस लेने और वसूली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। पुनर्निर्धारित वेतन के लाभ को खारिज करने पर भी रोक लगाई है। अदालत की ओर से लगाई गई रोक से केवल उन्हीं शिक्षकों को राहत मिलेगी, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर की है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने कहा कि 28 मार्च, 2025 के विवादित आदेश के आधार पर याचिकाकर्ताओं से कोई वसूली नहीं की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी।

विज्ञापन


अदालत में मंगलवार को करीब 250 शिक्षकों की याचिकाओं पर सुनवाई हुई। अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष 2003 के बाद जो भी संविदात्मक लाभ दिए गए हैं, उन सबको सरकार ने वापस ले लिया है। अदालत की रोक के बाद अब जिन कर्मचारियों को अनुबंध काल की सेवाओं का वेतन लाभ और दोबारा वेतन निर्धारण किया गया है, उस पर वसूली नहीं की जाएगी। याचिकाकर्ता शिक्षकों की ओर से हिमाचल सरकार की भर्ती की शर्तें और कर्मचारी सेवा अधिनियम 2024 को भी चुनौती दी गई है, जिसके तहत अनुबंध के लाभ को वापस लिया गया है। याचिकाओं में बताया गया कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्णय के बाद इस एक्ट में संशोधन किया है। हाईकोर्ट ने कई मामलों में अनुबंध कर्मचारियों की प्रारंभिक अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता, इन्क्रीमेंट और अन्य लाभ देने के आदेश दिए हैं। अदालत में कुछ मामलों में अनुपालन की याचिकाएं भी लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed