फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   justice gurmeet singh sandhawalia becomes himachal high court chief justice takes oath at raj bhavan

Himachal Chief Justice: हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें चीफ जस्टिस बने गुरमीत संधावालिया, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Sun, 29 Dec 2024 02:19 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Dec 2024 02:19 PM IST
सार

Himachal Pradesh New Chief Justice: रविवार को न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली।

विज्ञापन
justice gurmeet singh sandhawalia becomes himachal high court chief justice takes oath at raj bhavan
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया को शपथ दिलाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रविवार को न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वे हिमाचल हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह की संधावालिया को शपथ दिलाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


 

कोशिश करेंगे कि लोगों को तारीख की बजाय न्याय मिले- गुरमीत सिंह संधावालिया
मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह मीडिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आना उनके लिए घर आने जैसा है। वे पहले भी हिमाचल प्रदेश आते रहे हैं। पहले तो हिमाचल प्रदेश पंजाब का ही हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि यह तुलनात्मक तौर पर छोटा राज्य है और यहां अपराध के मामले भी कम हैं। यहां ज्यादातर मामले सर्विस और सिविल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि सभी का सहयोग लेकर जल्द से जल्द मामलों का निपटारा करें। उन्होंने कहा कि वह खुद एक वकील भी रहे हैं। ऐसे में लोगों को आने वाली परेशानियों को भी बेहतर तरीके से समझते हैं। वे कोशिश करेंगे कि लोगों को तारीख की बजाय न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिया बधाई संदेश
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ''न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। हमें पूरा विश्वास है कि आपके गहन अनुभव एवं दूरदर्शिता से प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आपके मार्गदर्शन में न्याय की मूल भावना को नया आयाम प्राप्त होगा।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed