फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh got third place in National Cyber Security Exercise

Himachal : नेशनल साइबर सिक्योरिटी एक्सरसाइज में हिमाचल प्रदेश को तीसरा स्थान, इन्होंने किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 05 Aug 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

नेशनल साइबर सिक्योरिटी एक्सरसाइज (भारत एनसीएक्स) में हिमाचल पुलिस ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh got third place in National Cyber Security Exercise
हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में हिमाचल पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेशनल साइबर सिक्योरिटी एक्सरसाइज (भारत एनसीएक्स) में हिमाचल पुलिस ने देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस के हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह सम्मान हासिल किया। यह एक्सरसाइज राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय की ओर से दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से 1000 से अधिक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

विज्ञापन


इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य देश में साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों से निपटने की रणनीति तैयार करना था। हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने हैकिंग, साइबर हमले और डेटा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न चुनौतियों को सफलतापूर्वक हल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने हिमाचल पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी ने अरविंद कुमार को बधाई दी है। तिवारी ने कहा है कि यह सम्मान राज्य में साइबर सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed