फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Consumers deprived of ration last month will get two months quota

हिमाचल प्रदेश: पिछले माह राशन से वंचित उपभोक्ताओं को मिलेगा दो माह का मिलेगा कोटा, जानें

Fri, 04 Jul 2025 08:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Jul 2025 08:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में जो उपभोक्ता जून में राशन से वंचित रह गए थे उन्हें इस बार डिपो में दो माह का कोटा एक साथ दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Consumers deprived of ration last month will get two months quota
राशन डिपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सस्ते राशन की दुकानों में जून में राशन से वंचित उपभोक्ताओं को इस बार डिपो में दो माह का कोटा एक साथ दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से पिछले माह मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से राशन वितरित किया गया था। कई ऐसे उपभोक्ता थे, जिनके मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं थे। जून में डिपो में ओटीपी से ही राशन दिया गया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को राशन लेने से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन


अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को इस माह का कोटा देने के लिए सस्ते राशन की दुकानों में रखी गई पॉस मशीनों में जून के राशन की बिक्री के लिए बैकलॉग सेल का प्रावधान कर दिया गया है। साथ ही डिपो संचालकों को दो माह का कोटा एक साथ देने के लिए निर्देश भी जारी किए हैं। इसके बाद अब उपभोक्ता डिपो से राशन ले पाएंगे। इसके अलावा लोगों को ओटीपी और सर्वर जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए पीडीएस फेस ऑथेंटिकेशन एप से चेहरा स्कैन कर राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सस्ते राशन की दुकानों में जून में कई उपभोक्ता राशन से वंचित रह गए थे। इस बार उन उपभोक्ताओं को दो माह के राशन का कोटा एक साथ दिया जा रहा है। इसके लिए डिपो संचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - पुरुषोत्तम सिंह, नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- एचआरटीसी ग्रीन हाइड्रोजन बसें चलाने की संभावना तलाशे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed