फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu election rally in Charkhi Dadri Haryana

CM Sukhu In Haryana: 'हिमाचल और हरियाणा भाई-भाई, प्रदेश में कोई आर्थिक तंगी नहीं, भ्रमित कर रहे भाजपा नेता'

Thu, 03 Oct 2024 05:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनीषा सांगवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu election rally in Charkhi Dadri Haryana
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनीषा सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किसानों की भूमि हरियाणा में बदलाव की बयार बह रही है। जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। भाजपा सरकार के दस सालों के कुशासन से हरियाणा की जनता को छुटकारा मिलने जा रहा है। किसान हरियाणा की जान हैं, कांग्रेस सरकार उन्हें फसलों का उचित मूल्य देगी। हरियाणा और हिमाचल भाई-भाई हैं। हिमाचल में कोई आर्थिक तंगी नहीं है, लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चरखी दादरी की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनीषा सांगवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र के लोग कोई गलती न करें। सरकार के साथ विधायक भी कांग्रेस का होगा तो विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। वोट डालते समय भावनाओं में न बहकर समझदारी से काम लें, क्योंकि यह चुनाव चरखी दादरी के भविष्य का चुनाव है। 5 अक्तूबर को वोट डालते वक्त की गई गलती का खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस ने अपने गारंटी पत्र में जो गारंटियां दी हैं, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। पिछले दिनों हरियाणा में हिमाचल प्रदेश की काफी चर्चा हुई, भाजपा नेताओं ने तरह-तरह का झूठ फैलाया। लेकिन, हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर व्यवस्था परिवर्तन किया है, जिससे खलबली मची हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में हिमाचल की बात कर रहे हैं, दस साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है, जनता को उसका हिसाब देना चाहिए। हिमाचल सरकार व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर हिमाचल की ओर बढ़ते हुए नए कायदे-कानून बना रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाना है। 
विज्ञापन


सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से उनकी चुनावी गारंटियों पर बात हुई। उन्हें बताया गया कि हिमाचल सरकार 20 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियां पूरी कर चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सोच को साकार करते हुए हिमाचल में सरकार काम कर रही है। ओपीएस किस तरह से हिमाचल में लागू की गई है, वह भी बताया है। कांग्रेस सरकार बनने पर हरियाणा में भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। महिलाओं को 2000-2000 रुपये हर महीने मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में 1.36 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों को पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया है। जिससे कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिली है। महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि दे रहे हैं। हर विधानसभा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का काम चल रहा है। पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम शुरू किया है। युवाओं को रोजगार के 680 करोड़ की राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना शुरू की है। दूध और प्राकृतिक खेती से उत्पन्न गेहूं व मक्का पर एमएसपी देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। गाय के दूध को 45 रुपये और भैंस के दूध को 55 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सरकार खरीद रही है। गेहूं को 40 रुपये व मक्का को 30 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सरकार खरीदेगी। राहुल गांधी की सोच के अनुसार 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया है। अब प्रदेश में कोई अनाथ बच्चा नहीं है। सरकार ही उनकी माता, उनकी पिता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में चल रही बदलाव की हवा में दादरी के लोग भी भागीदार बनें। हमारी बहन मनीषा सांगवान को जिताकर विधानसभा भेजें। महिला आरक्षण तो कांग्रेस सरकार देगी ही, मनीषा मंत्री बनने की क्षमता भी रखती हैं। पीएचडी हैं, गरीबों की पीड़ा जानती हैं, किसानों की समस्या हल करने का जज्बा इनमें है। महिलाओं को अत्याचार से मुक्ति दिलाएंगी। 5 अक्तूबर को हर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ 5-5 मतदाता ले जाकर मनीषा को वोट डलवाए, दादरी का भविष्य सुनहरा होगा। इनमें बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का माद्दा है। राहुल गांधी इनके लिए मंत्रिमंडल में एक सीट जरूर रखेंगे। मैं भी इनकी वकालत राहुल गांधी व भूपेंद्र हुड्डा से करूंगा। कांग्रेस पार्टी सभी सभी धर्मों व जातियों का सम्मान करती है, राहुल गांधी की सोच हर वर्ग को आगे बढ़ाने की है। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार मनीषा सांगवान, चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed