फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh A 22-year-old youth in Shimla and a 40-year-old man in Mandi committed suicide

Himachal Pradesh: शिमला में 22 साल के युवक और मंडी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या

Sun, 04 May 2025 01:54 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद शिमला/मंडी
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद शिमला/मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 May 2025 01:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक 22 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं, जिला मंडी के गांव लोअर पिपली में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh A 22-year-old youth in Shimla and a 40-year-old man in Mandi committed suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र के तहत शनान में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 साल के विजय के रूप में हुई है। विजय परिवार सहित शनान में किराए के मकान में रह रहा था। बीती रात वह करीब 11 बजे अपने कमरे में सोने गया था जबकि परिजन दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब विजय की मां उसे जगाने गईं तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा बंद होने के कारण परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि विजय फंदे से लटका हुआ है। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और कमरे के फर्श पर लिटा दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि फंदा छत में लगे एक हुक से बनाया गया था। मृतक के गले पर गहरे नीले रंग का निशान पाया गया लेकिन शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं मिला। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 

मंडी के गांव लोअर पिपली में 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या 
मकरीडी उपतहसील की ग्राम पंचायत पिपली के तहत आने वाले गांव लोअर पिपली में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलेराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बस्सी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलेराम शाम से अपने घर में अकेले थे, उनकी पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। जब दिलेराम ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में बस्सी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला तो दिलेराम को मृत पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। उधर, पुलिस थाना जोगिंदरनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया गया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed