{"_id":"67a2fbc5de457377df0781da","slug":"himachal-pradesh-33-coins-found-from-young-man-stomach-suffering-from-mental-illness-schizophrenia-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल प्रदेश में एक व्यक्ति के पेट से निकले 247 ग्राम के 33 सिक्के, इस बीमारी से है पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में एक व्यक्ति के पेट से निकले 247 ग्राम के 33 सिक्के, इस बीमारी से है पीड़ित
Wed, 05 Feb 2025 11:25 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:25 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में घुमारवीं के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 33 वर्षीय व्यक्ति के पेट से 33 सिक्के बाहर निकाले हैं। युवक सिजोफ्रेनिया (मनोविदलता) नामक मानसिक रोग से पीड़ित है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सिक्के।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घुमारवीं शहर स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए एक मानसिक रोगी 33 वर्षीय युवक के पेट से 300 रुपये के 33 सिक्के निकाले हैं। इन सिक्कों का वजन 247 ग्राम पाया गया। युवक को पेट दर्द की शिकायत के बाद 31 जनवरी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने मरीज के कई टेस्ट किए, लेकिन पेट दर्द के सही कारणों का पता नहीं चला। उसके बाद एंडोस्कोपी की, जिससे पता चला कि युवक के पेट में बड़ी संख्या में सिक्के जमा हैं। इसके बाद चिकित्सक अंकुश के नेतृत्व में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान दो, दस और बीस रुपये के 33 सिक्के निकाले गए।
विज्ञापन
डॉ. अंकुश ने बताया कि यह चुनौतीपूर्ण मामला था। मरीज में सिक्के फैले हुए थे। ऑपरेशन थिएटर में सीआर की मदद से सिक्कों की स्थिति का पता लगाया और तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद सिक्के निकाले। डॉक्टर अंकुश ने बताया कि युवक सिजोफ्रेनिया (मनोविदलता) नामक मानसिक रोग से पीड़ित है। इसमें व्यक्ति का वास्तविकता से संबंध टूट जाता है। पीड़ित भ्रम की स्थिति में असामान्य व्यवहार कर बैठता है।
विज्ञापन