{"_id":"681df45825768c71df0afe2f","slug":"himachal-practical-syllabus-of-class-10th-to-12th-will-be-revised-some-new-chapters-added-some-removed-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: रिवाइज होगा 10वीं से 12वीं कक्षा का प्रैक्टिकल पाठ्यक्रम, कुछ नए अध्यायों को जोड़ा, कुछ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: रिवाइज होगा 10वीं से 12वीं कक्षा का प्रैक्टिकल पाठ्यक्रम, कुछ नए अध्यायों को जोड़ा, कुछ को हटाया
Sat, 10 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 10 May 2025 05:00 AM IST
सार
10वीं से 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल पुस्तकों के पाठ्यक्रम को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड रिवाइज करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं से 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल पुस्तकों के पाठ्यक्रम को रिवाइज करेगा। प्रैक्टिकल पाठ्यक्रम को कक्षाओं में जुड़े नए अध्यायों के आधार पर तैयार किया जाएगा। नई रिवाइज्ड प्रैक्टिकल पुस्तकों को जल्द ही शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को मुहैया करवाएगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पढ़ाई जाने वाली पुस्तकों में पिछले कुछ समय से बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
पाठ्यपुस्तकों में जहां कुछ नए अध्यायों को जोड़ा गया है, वहीं कुछ अध्यायों को हटाया भी गया है, लेकिन बोर्ड की प्रैक्टिकल पाठ्यपुस्तकों में इस तरह का कोई बदलाव नहीं था और विद्यार्थी पुरानी ही प्रैक्टिकल पुस्तकों को पढ़ रहे हैं। अब शिक्षा बोर्ड ने फैसला लिया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की प्रैक्टिकल पुस्तकों के पाठ्यक्रम को रिवाइज किया जाएगा। इस दौरान प्रैक्टिकल पुस्तकों के पाठ्यक्रम को मौजूदा पाठ्यक्रम के तहत तैयार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं से 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी करवाता है। इस दौरान विभिन्न विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं होती हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक भी विद्यार्थियों की मार्क्सशीट में जोड़े जाते हैं।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि बोर्ड प्रबंधन प्रैक्टिकल पाठ्यक्रम की पुस्तकाें को रिवाइज कर रहा है। जल्द ही विद्यार्थियों को रिवाइज्ड पाठ्यक्रम के साथ प्रैक्टिकल पुस्तकें उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन