फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Prabodh Saxena bids farewell appointed Electricity Board Chairman KK Pant likely to be new CS

हिमाचल प्रदेश: प्रबोध सक्सेना को विदाई, बिजली बोर्ड का अध्यक्ष बनाया, केके पंत हो सकते हैं नए सीएस; जानें

Tue, 30 Sep 2025 10:54 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Sep 2025 10:54 PM IST
सार

Himachal Pradesh Chief Secretary: मंगलवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को विदाई दी गई। वहीं, केके पंत नए सीएस हो सकते हैं। मुख्य सचिव पद पर फैसला लेने की प्रक्रिया के बीच केके पंत मंगलवार को दिन भर मुख्यमंत्री के साथ-साथ रहे। 

विज्ञापन
Himachal Prabodh Saxena bids farewell appointed Electricity Board Chairman KK Pant likely to be new CS
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान का आयोजन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का छह महीने का सेवा विस्तार पूरा होने के बाद मंगलवार को राज्य सचिवालय में उन्हें विदाई दी गई। मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का जिम्मा सौंप दिया है। नया मुख्य सचिव कौन हो... इस पर देर रात तक मंथन चला रहा। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार केके पंत नए सीएस हो सकते हैं। हालांकि, संजय गुप्ता भी रेस में बताए जा रहे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव पद पर फैसला लेने की प्रक्रिया के बीच केके पंत मंगलवार को दिन भर मुख्यमंत्री के साथ-साथ रहे। वह ओकओवर में भी सीएम के साथ रहे। फिर प्रबोध सक्सेना की विदाई पार्टी में शामिल हुए। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने करीबियों और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ देर रात तक मंथन किया। दूसरे दावेदार संजय गुप्ता मंगलवार को नई दिल्ली में थे। वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते मुख्य सचिव बनने के लिए वह भी अपना पक्ष रखते रहे। प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति 31 मार्च, 2025 को होनी थी, मगर उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। सेवा विस्तार की यह अवधि 30 सितंबर को खत्म हो गई। प्रबोध सक्सेना 1990 बैच के आईएएस अधिकारी थे, जबकि संजय गुप्ता का बैच 1988 का है। अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन

हिमाचल में उन्हें हमेशा अपने घर जैसा अहसास हुआ : सक्सेना
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को सचिवालय में सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपने गठन के उपरांत उल्लेखनीय विकास किया है। यह प्रदेश के लोगों, नेतृत्व, अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से संभव हुआ है। प्रदेश में मौसम कितना भी प्रतिकूल हो कर्मचारी हमेशा ही उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते आए हैं। हिमाचल के लोग मेहनतकश और ईमानदार हैं। हिमाचल में सेवा के दौरान हमेशा उन्हें अपने घर-परिवार जैसा अहसास हुआ। अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत ने सक्सेना की ओर से दी गई अनुकरणीय सेवाओं की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय से सेवानिवृत्ति पर अनुभाग अधिकारी उमेश, निरीक्षक मुरारी लाल और केयर टेकर रूपेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

जफर इकबाल को सौंपा केसीसी बैंक के एमडी का अतिरिक्त प्रभार
राज्य सरकार ने सोमवार को पांच अधिकारियों के तबादले किए, इनमें आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने आईएएस अधिकारी जफर इकबाल को केसीसी बैंक के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वर्ष 2017 बैच के अधिकारी जफर इकबाल वर्तमान में नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त हैं। कार्यभार संभालने के बाद वह आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को भारमुक्त करेंगे। इसके अलावा, आईपीएस अधिकारी अभिषेक त्रिवेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव, 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार सिंगला को पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव नियुक्त किया है। वहीं, वर्ष 2008 बैच की आईएएस अधिकारी राखिल काहलों को जल शक्ति विभाग और आशीष सिंघमार को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेस में सचिव नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सेवानिवृत्त होने से पहले इसकी अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed