{"_id":"673b3cf16a2919bcbb009164","slug":"himachal-police-constable-recruitment-syllabus-of-90-marks-released-negative-marking-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: दो घंटे की परीक्षा में सुलझाने होंगे 90 सवाल, निगेटिव मार्किंग भी होगी; जानें सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: दो घंटे की परीक्षा में सुलझाने होंगे 90 सवाल, निगेटिव मार्किंग भी होगी; जानें सब
Mon, 18 Nov 2024 06:41 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 18 Nov 2024 06:41 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट है। भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का जवाब देना होगा। ध्यान रहे ग्राउंड टेस्ट पास करने वालों की लिखित परीक्षा होगी। जानें सभी अपडेट्स खबर में...
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का सिलेबस जारी हो गया है। दो घंटे की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का जवाब देना होगा। 1,088 पदों के लिए 1.36 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ग्राउंड टेस्ट पास करने वालों की लिखित परीक्षा होगी। ऑफलाइन बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में यह भर्ती विशेष कांस्टेबल पदनाम में की जा रही है। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को नशे की रोकथाम का काम दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेवल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड में वेतन मिलेगा। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा।
विज्ञापन
ऐसा होगा लिखित परीक्षा का प्रारूप
राज्य लोकसेवा आयोग ने सोमवार को कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जारी सिलेबस में बताया कि अंग्रेजी के 20, हिंदी के 20, गणित के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन तीनों विषयों के सवाल दसवीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसके अलावा रिजनिंग के 10 और सामान्य ज्ञान के 20 अंक तय किए गए हैं।
अब तक सबसे ज्यादा आवेदन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अब तक सबसे अधिक आवेदन हुए हैं। कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जाएंगे।
राज्य लोकसेवा आयोग ने सोमवार को कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जारी सिलेबस में बताया कि अंग्रेजी के 20, हिंदी के 20, गणित के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन तीनों विषयों के सवाल दसवीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसके अलावा रिजनिंग के 10 और सामान्य ज्ञान के 20 अंक तय किए गए हैं।
अब तक सबसे ज्यादा आवेदन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अब तक सबसे अधिक आवेदन हुए हैं। कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जाएंगे।