फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal People spending their nights in fear Lindur village Lahaul-Spiti deep cracks appeared in the houses

Himachal : लाहौल-स्पीति के धंस रहे लिंडूर गांव में खौफ में कट रहीं लोगों की रातें, घरों में आईं गहरी दरारें

Thu, 05 Jun 2025 08:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 08:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश का लाहौल घाटी का लिंडूर गांव जो प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ रहा है। गांव की जमीन, खेत-खलिहान धंस रहे हैं। घरों में गहरी दरारें आ चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal People spending their nights in fear Lindur village Lahaul-Spiti deep cracks appeared in the houses
लाहौल के लिंडूर गांव में मकान में आई दरारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार होते भूस्खलन के कारण धंसते लिंडूर गांव में लोगों की रातें दहशत में कट रही हैं। पिछले तीन साल से 19 परिवारों वाला लाहौल घाटी का लिंडूर गांव प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ रहा है। गांव की जमीन, खेत-खलिहान धंस रहे हैं। घरों में गहरी दरारें आ चुकी हैं। धीरे-धीरे पूरा का पूरा गांव धंसता जा रहा है। ग्रामीण दिन तो किसी तरह काट रहे हैं, लेकिन रातें दहशत में बीत रही हैं।

विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम पिछले दिन गांव का निरीक्षण कर चुकी है और एक फिर एनडीआरएफ के विशेषज्ञों की टीम गांव का दौरा करने वाली है। इसे पहले आईआईटी मंडी और भूगर्भीय अध्ययन की रिपोर्टों के आधार पर ग्रामीणों को जल्द ही विस्थापित करना अनिवार्य होगा। इसके बाद जिला प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, मगर राहत और पुनर्वास को लेकर जमीनी काम अब तक अधूरा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Weather: जून के पांच दिन सामान्य से 98 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के निवासी जगदीश ने कहा हमारी मांग यही है कि नाले में बाढ़ की रोकथाम के लिए काम किया जाए। भू-स्खलन के बाद जो मलबा जमा हो रहा है, वह हर बार बाढ़ में बह जाता है। नाला और गहरा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यह रोकथाम संभव नहीं है तो कम से कम विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। प्रभावित ग्रामीण राहुल, हीरा लाल और छेरिंग दोरजे कहते हैं कि प्रशासन की ओर से अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं, न तो बाढ़ रोकथाम के कार्य शुरू हुआ हैं और न ही विस्थापन को लेकर कोई ठोस कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- Himachal News: 158 अग्निवीर तैयार, गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू के सलारिया स्टेडियम में पासिंग आउट परेड

उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। उन्होंने गांव को विस्थापन व पुनर्वास को लेकर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। सरकार के आदेश के बाद अगली प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed