{"_id":"67bf1b8d66d26527170cd9bf","slug":"himachal-path-parivahan-nigam-gets-transport-excellence-award-better-services-than-other-hill-states-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC News: हिमाचल पथ परिवहन निगम को ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड, अन्य पहाड़ी राज्यों के मुकाबले बेहतर सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC News: हिमाचल पथ परिवहन निगम को ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड, अन्य पहाड़ी राज्यों के मुकाबले बेहतर सेवाएं
Wed, 26 Feb 2025 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:18 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को 'ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2023-24 में एचआरटीसी ने सार्वजनिक परिवहन में अन्य पहाड़ी राज्यों से अधिक बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम को ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वर्ष 2023-24 में अन्य पहाड़ी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बेहतर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
यह अवॉर्ड दिल्ली में 8 मार्च को एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडर टेकिंग की ओर से दिया जाएगा। एचआरटीसी को अलग अलग चार पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। टायर परफॉरमेंस में एचआरटीसी विजेता रहा जबकि डिजिटल ट्रांजेक्शन, वाहन उपयोग और कर्मचारी उपयोगिता में हिमाचल पथ परिवहन निगम रनरअप रहा है।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग में जेई के जगह अब वर्क इंस्पेक्टर
जल शक्ति विभाग में वर्क इंस्पेक्टर जूनियर इंजीनियर (जेई) का काम करेंगे। प्रदेश सरकार विभाग में वर्क इंस्पेक्टर की भर्ती करने जा रही है। आउटसोर्स पर इनकी इंस्पेक्टरों की तैनाती होगी। हिमाचल में पानी की पाइपें बिछाने की लाइनमेंट का काम इन इंस्पेक्टरों से लिया जाएगा।
विज्ञापन