{"_id":"67ebdb9fd8dcdae07802e60a","slug":"himachal-parvati-phase-2-will-fill-the-coffers-will-generate-revenue-of-270-crores-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पार्वती चरण-2 भरेगा झोली, 270 करोड़ होगा राजस्व; सरकार के हिस्से में आएगी 37 करोड़ यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पार्वती चरण-2 भरेगा झोली, 270 करोड़ होगा राजस्व; सरकार के हिस्से में आएगी 37 करोड़ यूनिट
Wed, 02 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:00 AM IST
सार
पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो से हिमाचल प्रदेश सरकार को सालाना 270 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सैंज में पार्वती चरण दो का पावर हाउस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रदेश सरकार की झोली में पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो से सालाना 270 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। 800 मेगावाट की पार्वती दो परियोजना में बिजली उत्पादन का ट्रायल चल रहा है, जो अप्रैल तक जारी रहेगा। दिसंबर 1999 से बन रही परियोजना को एनएचपीसी ने 25 साल बाद धरातल पर उतारा है। इस परियोजना को पूरा करने में भारत सरकार की कंपनी को कई बाधाओं से जूझना पड़ा है।
विज्ञापन
बहरहाल, अब परियोजना की चार टरबाइनों से 200-200 मेगावाट बिजली को उत्पादन होगा। ट्रायल के बाद जब बिजली का उत्पादन होगा तो नौ राज्यों और दामोदर वैली कॉरपोरेशन को बिजली सप्लाई की जाएगी। परियोजना से उत्पादित होने वाली बिजली से न केवल केंद्र सरकार को करोड़ों रुपये का लाभ होगा। वहीं, प्रदेश सरकार को भी वर्तमान औसत बिजली दरों के अनुसार प्रदेश सरकार को करीब 270 करोड़ रुपये की सालाना आय प्राप्त होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कुल उत्पादन का एक प्रतिशत का सालाना लाडा को भी वर्तमान बिजली दरों के अनुसार करीब 22 करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसे बिजली के प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाएगा। उधर, परियोजना के चरण दो के अधिकारियों और कर्मचारियों में 25 साल की मेहनत के बाद खुशी का माहौल है। अब सभी को परियोजना के उद्घाटन का इंतजार है। एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक निर्मल सिंह ने कहा कि पार्वती चरण दत्के बिजली उत्पादन से हिमाचल के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।
विज्ञापन