फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Packing of apples in six layers in universal cartons open violation of state govt notification

Himachal News: यूनिवर्सल कार्टन में छह तहों में सेब की पैकिंग शुरू, प्रदेश सरकार की अधिसूचना का खुलेआम उल्लंघन

Tue, 27 Aug 2024 02:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 02:16 PM IST
सार

आढ़तियों के दबाव में कुछ बागवान यूनिवर्सल कार्टन में भी पांच के स्थान पर छह तहों में पैकिंग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की अधिसूचना का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।
 

विज्ञापन
Himachal Packing of apples in six layers in universal cartons open violation of state govt notification
यूनिवर्सल कार्टन में छह तहों में पैकिंग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सेब की पैकिंग के लिए अनिवार्य रूप से लागू किए गए यूनिवर्सल कार्टन में भी हाई ग्रेड पैकिंग शुरू हो गई है। आढ़तियों के दबाव में कुछ बागवान यूनिवर्सल कार्टन में भी पांच के स्थान पर छह तहों में पैकिंग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की अधिसूचना का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और मंडियों में भी हाई ग्रेड पैकिंग की पेटियां बेरोकटोक बिक रही है। बीते सालों की तरह इस सीजन में भी आढ़तियों ने रेट चाहिए तो वजन दो का राग अलापना शुरू कर दिया है। बागवानों पर यूनिवर्सल कार्टन में भी 5 के स्थान पर 6 तहों में सेब की पैकिंग करने का दबाव बनाया जा रहा है। कुछ बागवान यूनिवर्सल कार्टन के ऊपरी सिरे को मोड़ कर टेप लगाकर एक अतिरिक्त तह पैक कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आढ़तियों और खरीदारों की मिलीभगत से बागवानों को टेलिस्कोपिक कार्टन में बाहरी कार्टन को ऊंचा उठाकर अतिरिक्त सेब भरने का दबाव बनाया जाता था। बागवानों को शोषण से बचाने के लिए ही सरकार ने सिंगल पीस यूनिवर्सल कार्टन लागू किया है। यूनिवर्सल कार्टन के आकार में बदलाव करना नियमों के विरुद्ध है। सरकार की ओर से तय किए गए मानकों के अनुसार यूनिवर्सल कार्टन में यूनिवर्सल पैकिंग के तहत पांच तहों में ही सेब भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि आढ़ती बागवानों पर यूनिवर्सल कार्टन में क्षमता से अधिक सेब पैक करने का दबाव बना रहे हैं। एपीएमसी की मंडियों में सरकार की अधिसूचना का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और आढ़तियों और लदानियों पर कोई लगाम नहीं लगाई जा रही। बागवानों को आढ़तियों के दबाव में नहीं आना चाहिए। मनमानी करने वालों पर सरकार को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यूनिवर्सल कार्टन के आकार में बदलाव नियमों के विरुद्ध'
प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू किया है। यूनिवर्सल कार्टन के आकार में बदलाव कर सेब की पैकिंग करना नियमों के विरुद्ध है। बागवानों पर ऐसा करने का दबाव बनाने वाले आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- हेमिस नेगी, प्रबंध निदेशक, कृषि विपणन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed