फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Officials and Staff Selling Chitta Will Be Dismissed; Users to Face Investigation, CM Issues Strict

Himachal: चिट्टा बेचने वाले अधिकारी-कर्मी होंगे बर्खास्त, सेवन करने वालों की जांच, विभागीय सचिवों को दी सूची

Tue, 12 May 2026 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 May 2026 06:44 PM IST
सार

 अब चिट्टा बेचने वाले सरकारी अधिकारी व कर्मचारी बर्खास्त होंगे और सेवन करने वालों की विभागीय जांच होगी।

विज्ञापन
Himachal: Officials and Staff Selling Chitta Will Be Dismissed; Users to Face Investigation, CM Issues Strict
चिट्टा(फाइल)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टा और अन्य एनडीपीएस मामलों में संलिप्त सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब चिट्टा बेचने वाले सरकारी अधिकारी व कर्मचारी बर्खास्त होंगे और सेवन करने वालों की विभागीय जांच होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल पाए जाने वाले सरकारी कर्मियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। मंगलवार को प्रदेश सचिवालय में आयोजित बैठक में चिट्टे के मामले में संलिप्त कर्मचारियों की सूची विभागीय सचिवों को उपलब्ध करवाई गई।

विज्ञापन

अब चिट्टे में इस आधार पर होगी कार्रवाई 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कार्रवाई इस आधार पर होगी कि संबंधित अधिकारी या कर्मचारी चिट्टा कारोबार में संलिप्त हैं या सेवन के मामलों में पकड़ा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी नशे के कारोबार में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाएगा, जबकि सेवन करने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 122 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी चिट्टा तथा अन्य एनडीपीएस मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। इनमें से 31 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशासनिक सचिवों को ऐसे मामलों में कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक मामले पुलिस विभाग में
सूची के अनुसार सबसे अधिक 21 मामले हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग से सामने आए हैं और सभी 21 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। बिजली बोर्ड के 13 कर्मचारियों में से एक को हटाया गया है, जबकि शिक्षा विभाग के 10 कर्मचारी जांच के दायरे में हैं। बैंकिंग तथा जल शक्ति विभाग के 9-9 कर्मचारी मामलों में शामिल पाए गए हैं। सेना और नौसेना से जुड़े 8 कर्मियों के नाम भी सूची में दर्ज हैं। एचआरटीसी के 8 कर्मचारियों में से 2 की सेवाएं समाप्त की गई हैं। वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के 6-6 कर्मचारी जांच के घेरे में हैं। स्वास्थ्य विभाग के 4 तथा बीडीओ कार्यालय के 3 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई दर्ज की गई है, जिनमें बीडीओ कार्यालय के 2 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। इसके अतिरिक्त खाद्य एवं आपूर्ति, सिविल सप्लाई, पशुपालन तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों पर भी विभागीय कार्रवाई जारी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed