फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Officers who have completed a three-year tenure will be transferred

हिमाचल: तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अफसरों के होंगे तबादले, सूची तैयार करने में जुटा कार्मिक विभाग

Tue, 23 Dec 2025 05:23 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Dec 2025 05:23 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों के तबादलों की तैयारी में जुट गई है। कार्मिक विभाग ने ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Officers who have completed a three-year tenure will be transferred
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। राज्य सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों के तबादलों की तैयारी में जुट गई है। इस प्रस्तावित फेरबदल के तहत कई जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, विभागाध्यक्ष और विभिन्न सरकारी उपक्रमों के प्रबंध निदेशक बदले जा सकते हैं। कार्मिक विभाग ने ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है, जिन्होंने मौजूदा तैनाती में निर्धारित कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से भी लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जा सके।

विज्ञापन


प्रशासनिक फेरबदल दिसंबर के अंत तक या जनवरी के पहले सप्ताह में किया जा सकता है। नए साल की शुरुआत के साथ ही सरकार प्रशासनिक मशीनरी को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाने जा रही है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि कुछ संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों में नए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक लगाए जा सकते हैं, जिससे विकास कार्यों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। कई विभागों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को भी इधर-उधर किया जा सकता है। कार्मिक विभाग के अधिकारी सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हैं और मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद किसी भी समय तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश की प्रशासनिक तस्वीर बदलती नजर आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed