फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal No material will be used for private works under MNREGA only wages will be paid

Himachal News: मनरेगा के तहत निजी कार्यों में मैटीरियल नहीं, सिर्फ होगा मजदूरी का भुगतान; सरकार ने उठाया कदम

Fri, 15 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के तहत अब सूबे के लोगों को मनरेगा या पंचायतों के जरिये अपने निजी कार्य करवाने के लिए सिर्फ मजदूरी का ही पैसा दिया जाएगा। इसमें प्रयोग होने वाला मैटीरियल मसलन रेत-बजरी-पत्थर और सीमेंट आदि की व्यवस्था लाभार्थी को अपने स्तर पर करनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal No material will be used for private works under MNREGA only wages will be paid
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत अब निजी कार्यों के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। लाभार्थियों को सिर्फ मजदूरी का पैसा दिया जाएगा। निर्माण कार्यों के लिए उन्हें सीमेंट और रेत-बजरी सहित निर्माण सामग्री के लिए को अपने स्तर पर उपलब्ध करवाना होगा। इसके तहत निजी स्तर पर डंगे आदि लगाने सहित अन्य निजी कार्यों में यह व्यवस्था जारी होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के तहत अब सूबे के लोगों को मनरेगा या पंचायतों के जरिये अपने निजी कार्य करवाने के लिए सिर्फ मजदूरी का ही पैसा दिया जाएगा। इसमें प्रयोग होने वाला मैटीरियल मसलन रेत-बजरी-पत्थर और सीमेंट आदि की व्यवस्था लाभार्थी को अपने स्तर पर करनी होगी। यह बदलाव योजना के तहत होने वाले भ्रष्टाचार को कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पहले मनरेगा के तहत गोशाला, मुर्गी शेड, बकरी शेड, शौचालय, खेत, बागवानी, पशुपालन या मछली पालन के लिए सरकार लेबर के साथ सामग्री का भी भुगतान करती थी। लेकिन कई बार कुछ लोग फर्जी बिल बनाकर सरकार से पैसा ले लेते थे। इसी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मनरेगा के तहत यह बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मनरेगा के तहत निजी कार्यों को करवाने के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के तहत अब निजी कार्यों को करवाने वाले लाभार्थियों को मैटीरियल उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा, उन्हें केवल मात्र मजदूरी का ही भुगतान किया जाएगा। - अभिनीत कात्यायन, बीडीओ, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed