{"_id":"6a0fddc357843688170a2569","slug":"himachal-nine-students-from-jyora-school-in-bilaspur-to-receive-grace-marks-education-board-takes-decision-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बिलासपुर के ज्योरा स्कूल के नौ विद्यार्थियों को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स, शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बिलासपुर के ज्योरा स्कूल के नौ विद्यार्थियों को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स, शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला
Fri, 22 May 2026 10:09 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 May 2026 10:09 AM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड मूल्यांकन केंद्र में उत्तरपुस्तिकाओं से हुई छेड़छाड़ के मामले में विद्यार्थियों को राहत देगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मूल्यांकन केंद्र में उत्तरपुस्तिकाओं से हुई छेड़छाड़ के मामले में विद्यार्थियों को राहत देगा। विद्यार्थियों के जिन प्रश्नों के उत्तरों के साथ छेड़छाड़ हुई थी, उनके उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। अगर ग्रेस मार्क्स मिलने के बाद कोई विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में आता है, तो उसका नाम मेरिट लिस्ट में भी दर्ज किया जाएगा। बिलासपुर के झंडूता स्कूल के परीक्षा केंद्र में उच्च पाठशाला ज्योरा के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
इस दौरान करीब 9 विद्यार्थियों ने ड्राइंग की उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं की फोरेंसिक विभाग से जांच करवाई थी, जिसमें उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई थी। बोर्ड की ओर से गठित कमेटी की जांच में भी उत्तरपुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अब बोर्ड ने इन नौ विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जिन विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है, उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। ग्रेस मार्क्स के बाद अगर कोई विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में स्थान बनाता है, तो उसका नाम मेरिट सूची में भी दर्ज किया जाएगा। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन