फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal NIC portal closed for five days people are facing problems in buying new vehicles

Himachal News: एनआईसी का पोर्टल पांच दिन से बंद, नए वाहन खरीदने में आ रहीं दिक्कतें; जल्द दुरुस्त होने के आसार

Thu, 01 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 May 2025 05:00 AM IST
सार

बीबीएन में लोग रोज एक दर्जन के करीब नए वाहन खरीद रहे हैं। 2021 के बाद परिवहन विभाग ने वाहनों में वीएलटीडी डिवाइस लगाना जरूरी कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal NIC portal closed for five days people are facing problems in buying new vehicles
एनआईसी का पोर्टल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एनआईसी का पोर्टल बंद होने से नए वाहनों के परमिट व पासिंग नहीं हो रही है। नए वाहनों में वीएलटी डिवाइस लगता है। अगर यह डिवाइस एक्टिवेट नहीं होता तो वाहनों की न तो पासिंग हो पाती है और न ही परमिट बनता है। न ही गाड़ी संचालक के नाम होती है। पोर्टल बंद होने से नए वाहन खरीदने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

विज्ञापन


बीबीएन में लोग रोज एक दर्जन के करीब नए वाहन खरीद रहे हैं। 2021 के बाद परिवहन विभाग ने वाहनों में वीएलटीडी डिवाइस लगाना जरूरी कर दिया है। अगर यह वाहन में नहीं लगता है तो न तो गाड़ी की पासिंग होगी और न ही एनपी परमिट बनेगा। 25 अप्रैल से परिवहन विभाग का एनआईसी पोर्टल बंद है।
विज्ञापन


नए वाहन खरीदने वाले बलजीत सिंह, पवन सिंह, कमल चंद, सतपाल, नूर मोहम्मद, जगदीश, प्रभदीप, अमनदीप, जोगिंद्र सिंह, सूरज कुमार, हरकीरत सिंह, जगदीप, गुरचरण सिंह, सीताराम ने बताया कि उनके नए वाहनों की पासिंग व परमिट नहीं बन रहे हैं। वीएलटी डिवाइस एक्टिवेट न होने से नए वाहनों की पासिंग व परमिट और पुराने वाहनों के नेशनल परमिट नहीं बन रहे। इससे कई ट्रक बिना परमिट के बॉर्डरों पर रुके हुए हैं। यह वाहन पिछले पांच दिन से रुके हैं। वाहन संचालकों ने यह सोचकर ट्रक लोड कर दिए थे कि परमिट बन जाएगा, लेकिन वीएलटीडी के एक्टिवेट न होने से यह समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ के एलांटा कंपनी के डीलर राजेंद्र, बोल्टी के प्रदीप कुमार ने बताया कि वीएलटी डिवाइस के एक्टिवेट न होने से यह समस्या पैदा हुई है। पांच दिनों से दर्जनों वाहन चालक परमिट को लेकर परेशान हैं। इसके अलावा यहां पर ब्लैक बॉक्स, टाटा एकुलेट कंपनियों के भी डीलर हैं। जिनके वाहन एनआईसी पोर्टल के बंद होने से खड़े हैं।


उधर, एनआईसी कंपनी के प्रबंधक जगजीत भारद्वाज ने बताया कि यह समस्याएं मुख्य कार्यालय के स्तर पर पेश आई हैं। इस बारे में मुख्यालय को मेल भेजी है। वीरवार तक पोर्टल के सुचारु चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed