{"_id":"6867f449da2dde99700a3bb6","slug":"himachal-news-vikram-singh-majithia-benami-property-may-also-be-investigated-in-himachal-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विक्रम सिंह मजीठिया की बेनामी संपत्ति की हिमाचल में भी हो सकती है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विक्रम सिंह मजीठिया की बेनामी संपत्ति की हिमाचल में भी हो सकती है जांच
Sat, 05 Jul 2025 10:22 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:22 AM IST
सार
विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली कोर्ट को बताया है कि जब मजीठिया को हिमाचल प्रदेश ले जाया गया था तो उन्हें शिमला में अघोषित भूमि का पता चला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच हिमाचल में भी हो सकती है। पंजाब विजिलेंस पिछले दिनों मजीठिया को हिमाचल प्रदेश के मशोबरा और बद्दी लेकर गई थी, ताकि केस से संबंधित निशानदेही करवाई जा सके। वह मजीठिया की कथित बेनामी संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली कोर्ट को बताया है कि जब मजीठिया को हिमाचल प्रदेश ले जाया गया था तो उन्हें शिमला में अघोषित भूमि का पता चला है। यह संपत्ति उनके 2012 के चुनाव हलफनामे में घोषित संपत्ति से काफी अधिक है। मजीठिया के परिजनों के नाम पर भी हिमाचल प्रदेश में संपत्ति होने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि इन संपत्तियों को कैसे और किन साधनों से हासिल किया गया। हिमाचल विजिलेंस इस मामले में पंजाब विजिलेंस से जांच रिकार्ड उपलब्ध करवाने का आग्रह कर सकती है।
विज्ञापन