फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News UNESCO future program will be implemented in schools, students will study while playing

Himachal News : यूनेस्को का फ्यूचर कार्यक्रम स्कूलों में होगा लागू, खेल-खेल में पढ़ेंगे विद्यार्थी

Thu, 11 Sep 2025 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

वीरवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बैठक की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को चरणबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News UNESCO future program will be implemented in schools, students will study while playing
शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में बैठक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 124 पीएम श्री स्कूलों में यूनेस्को का फ्यूचर कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें विद्यार्थियों को 21वीं सदी की कौशल एवं दक्षता आधारित शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। खेलों के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले चयनित स्कूलों के स्टाफ सहित सभी हितधारकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। वीरवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बैठक की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को चरणबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

फ्यूचर (अपस्किलिंग, शिक्षक उत्कृष्टता, समझ, तत्परता, समानता और स्थिरता के लिए फाउंडेशन) कार्यक्रम की पहली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में वर्क प्लान की प्रस्तुति दी गई। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि हिमाचल की यूनेस्को के साथ यह साझेदारी दीर्घकालिक होगी। देश में पहली बार हिमाचल में यह कार्यक्रम लागू किया जा रहा है। इसका सफल क्रियान्वयन अन्य राज्यों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय, समग्र शिक्षा और एससीईआरटी और डाइट इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम को मिलकर लागू करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों का चयन सावधानीपूर्वक होगा ताकि केवल योग्य प्रशिक्षक ही इस कार्यक्रम को सही मायनों में आगे बढ़ा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों के पूरे स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाए और एसएमसी, पीटीए सहित अन्य हितधारकों को भी कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझ, कार्यक्रम का यही उद्देश्य : राकेश
राकेश कंवर ने कहा कि कार्यक्रम इस प्रकार लागू हो कि बच्चों पर अतिरिक्त शैक्षणिक बोझ न पड़े, बल्कि गतिविधियां उन्हें आनंद के साथ सीखने के लिए प्रेरित करें। खेल गतिविधियों में बच्चों को केवल स्थानीय स्तर तक सीमित न रखकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों से भी जोड़ा जाए ताकि उनकी बौद्धिक क्षमता का विस्तार हो सके। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में पहले से ही सामाजिक-भावनात्मक-नैतिक शिक्षा, ग्रीनिंग ऑफ स्कूल्स और ईको क्लब जैसी पहलें चल रही हैं। फ्यूचर कार्यक्रम में इन सभी की वर्तमान स्थिति और विद्यार्थियों पर उनके प्रभाव का आकलन किया जाएगा। शिक्षकों में विकसित दक्षताओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनेस्को की साउथ एशिया पैसिफिक शिक्षा प्रमुख जॉयस पोआन ने कहा कि कार्यक्रम का क्रियान्वयन चरणबद्ध ढंग से होगा और मार्च 2026 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। 124 पीएम श्री विद्यालय इस कार्यक्रम के मॉडल स्कूल होंगे। ये विद्यालय शिक्षकों के प्रशिक्षण, खेलों को बढ़ावा देने, ग्रीनिंग गतिविधियों और ईको क्लब का केंद्र बनेंगे और विद्यार्थियों को आधुनिक कौशलों से सशक्त करेंगे। पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रीनिंग करिकुलम केवल पर्यावरण शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें सामाजिक पहलुओं और सामुदायिक सहभागिता को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed