फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Undertrial prisoner escapes by dodging police personnel, police busy searching for him

Himachal News: पुलिस कर्मियों को चकमा देकर विचाराधीन कैदी फरार, ढूंढने में जुटी पुलिस

Tue, 27 May 2025 08:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 May 2025 08:20 PM IST
सार

जिला कारागार राजपुरा में नाबालिग को भगाने के मामले में विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal News Undertrial prisoner escapes by dodging police personnel, police busy searching for him
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस कर्मियों को चकमा देकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। कैदी के फरार होने की भनक लगते ही जिला कारागार के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की ओर से पुलिस में विचाराधीन कैदी के फरार होने को लेकर शिकायत दे दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने फरार कैदी की धर-पकड़ करने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी करने के साथ-साथ पुलिस चौकियों और थानों में भी सूचना दे दी है।

विज्ञापन


जिला कारागार राजपुरा में नाबालिग को भगाने के मामले में विचाराधीन कैदी 36 वर्षीय इब्राहिम निवासी गाडरी डाकघर बरौर जिला चंबा को अन्य कैदियों संग साफ-सफाई करने के लिए कारागार से बाहर लाए गए थे। मंगलवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मौका पाकर इब्राहिम तैनात जवानों की आंखों में धूल झोंक कर मौके से फरार हो गया। कैदियों की गणना करने पर एक कैदी कम होने की भनक लगते ही तैनात पुलिस जवानों के पांव तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत जेल के उप अधीक्षक को इस बारे सूचित किया। जिसके बाद जिला कारागार की पुलिस भागे कैदी की तलाश में जुट गई। उप अधीक्षक ने तुरंत कैदी भागने की सूचना पुलिस में दी। इसके बाद कैदी को तलाशने में पुलिस की टीमें विभिन्न जगहों पर जुट गईं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विचाराधीन कैदी तीसा की ओर भी भाग सकता है। बहरहाल, खबर लिखे जाने तक पुलिस फरार कैदी को नहीं पकड़ पाई थी। जिला कारागार के उप अधीक्षक बीआर ठाकुर ने बताया कि मंगलवार 3:00 बजे के करीब कैदियों से जिला कारागार के इर्द-गिर्द साफ-सफाई करवाई जा रही थी। इस दौरान मौका पाकर नाबालिग को भगाने के आरोप में विचाराधीन कैदी पुलिस की आंखों में धूल झोंक भाग निकला। कैदी के फरार होने बारे शिकायत पुलिस में दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed