फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Two answer sheets of a student arrived for evaluation HPU set up an inquiry

Himachal News: मूल्यांकन के लिए पहुंची एक विद्यार्थी की दो उत्तर पुस्तिकाएं, एचपीयू ने बिठाई जांच

Wed, 22 Oct 2025 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 Oct 2025 07:48 PM IST
सार

एक विद्यार्थी की दो उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए पहुंचने के मामले में एचपीयू ने जांच शुरू कर दी है। मामला जून में आयोजित एमए अंग्रेजी परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा शाखा ने अक्तूबर में ऑनलाइन स्क्रीनिंग प्रक्रिया में एक अभ्यर्थी की दो उत्तरपुस्तिकाएं पकड़ीं।

विज्ञापन
Himachal News Two answer sheets of a student arrived for evaluation HPU set up an inquiry
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एक विद्यार्थी की दो उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए पहुंचने के मामले में जांच शुरू कर दी है। ऊना डिग्री कॉलेज के इस मामले की जांच के लिए विवि प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (सीडीसी) की अध्यक्षता में बनी कमेटी में परीक्षा नियंत्रक और सहायक रजिस्ट्रार आदि सदस्य हैं। समिति को मामले की पूरी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मामला जून में आयोजित एमए अंग्रेजी परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा शाखा ने अक्तूबर में ऑनलाइन स्क्रीनिंग प्रक्रिया में एक अभ्यर्थी की दो उत्तरपुस्तिकाएं पकड़ीं। तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि एक ही रोल नंबर की दो अलग-अलग उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए विवि के पास पहुंची हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दोनों उत्तर पुस्तिकाएं अलग-अलग विवरणों के साथ दर्ज की गई थीं। एक नियमित परीक्षा और दूसरी री-अपीयर के रूप में। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मामला पकड़ में आने के बाद तुरंत मूल्यांकन प्रक्रिया रोक दी गई और कॉलेज से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


समिति अब यह पता लगाएगी कि क्या यह मामला किसी विद्यार्थी के रोल नंबर गलत भरने का है या फिर कॉलेज स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि क्या किसी विद्यार्थी ने परीक्षा समाप्त होने के बाद दूसरी उत्तर पुस्तिका जमा करवाई थी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि मामला मूल्यांकन से पहले ही सामने आ गया था, जिससे किसी भी प्रकार की गलत अंक प्रविष्टि या परिणाम में त्रुटि से बचा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed