{"_id":"67125e08eef39ced13035a45","slug":"himachal-news-to-join-cid-from-police-first-you-have-to-give-an-interview-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पुलिस से CID में आने के लिए पहले देना होगा इंटरव्यू, PSO लगने के लिए भी यही प्रक्रिया, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पुलिस से CID में आने के लिए पहले देना होगा इंटरव्यू, PSO लगने के लिए भी यही प्रक्रिया, जानें
Sat, 19 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:00 AM IST
सार
सीआईडी में आने वाले पुलिस जवानों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के बाद ही इन्हें सीआईडी में तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस विभाग से सीआईडी (गुप्तचर विभाग) में सेवाएं देने के लिए अब पुलिस अधिकारियों और जवानों के साक्षात्कार होंगे। सीआईडी में स्पेशलाइजेशन विंग और इंटेलिजेंस अधिकारी सहित अन्य का पैनल बनाया गया है। ये सीआईडी में आने वाले पुलिस जवानों के इंटरव्यू लेंगे। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के बाद ही इन्हें सीआईडी में तैनाती मिलेगी। गुप्तचर विभाग में योग्य पुलिस कर्मचारी और अधिकारी आएं, इसके चलते यह व्यवस्था की गई है। सीआईडी आपराधिक मामलों की जांच करती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी, मंत्रियों व अन्य उच्च अधिकारियों की सुरक्षा का जिम्मा पीएसओ पर रहता है। ऐसे में सीआईडी में काबिल अधिकारियों और पुलिस जवानों को सिक्योरिटी में लगाया जाता है। सीआईडी का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक का अधिकारी करता है। सीआईडी राज्य पुलिस की एक विशेष जांच शाखा है। यह राज्य सरकार के तहत काम करती है। सीआईडी कोर्ट के आदेशों व राज्य सरकार के कहने पर किसी मामले की जांच करती है।
विज्ञापन
सीआईडी में जाने के इच्छुक रहते हैं अधिकारी व पुलिस कर्मचारी
पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सीआईडी में सेवाएं देने के इच्छुक रहते हैं। कई बार नेताओं से सिफारिश करके भी सीआईडी में तैनाती मिलती रही है। नेता पसंद के पीएसओ चाहते हैं। लेकिन अगर कुछ गड़बड़ होती है तो बात सीआईडी पर आती है। ऐसे में सीआईडी ने काबिल अधिकारियों व कर्मचारियों को लेने का फैसला लिया है। सीआईडी में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों की नजरें हर वर्ग पर रहती हैं। इनमें नेता, कारोबारी, भू माफिया, खनन माफिया, ठेकेदार, नशीले पदार्थों के तस्करों आदि पर सीआईडी की नजरें रहती है।
विज्ञापन