फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Thieves stole gas cylinder and food items from Anganwadi centre

Himachal News: स्कूल में घुसे चोर, गैस सिलेंडर, दरियां, चावल समेत अन्य सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Oct 2024 03:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Oct 2024 03:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में अज्ञात चोर स्कूल के ताले तोड़कर रसोईघर से गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में रखे कुक्कर, 50 किलो चावल और अन्य सामान ले गए हैं। 

विज्ञापन
Himachal News Thieves stole gas cylinder and food items from Anganwadi centre
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI

विस्तार

प्राथमिक पाठशाला भटवारा एवं आंगनबाड़ी केंद्र भटवारा में अज्ञात चोर ताले तोड़कर गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए हैं। स्कूल में दो दिन की छुट्टी होने के कारण यह चोरी कब हुई इस बारे कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीं इस संदर्भ में स्कूल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा आठ बजे के करीब जब स्कूल की मल्टीटास्क वर्कर सपना देवी स्कूल आई तो उसने देखा कि स्कूल के रसोईघर व साथ लगते कमरे के दरवाजे खुले थे और ताले टूटे हुए थे। इस पर उसने स्कूल के मुख्याध्यापक किरण सूद को दूरभाष पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्याध्यापक किरण सूद भी उसी समय स्कूल पहुंच गए और कमरों के अंदर देखा तो रसोईघर से गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, दो दरियां और 50 किलो चावल और दो कुक्कर गायब थे। जब दूसरा कमरा देखा तो उसमें लगाई गई एलईडी, वायरलेस स्पीकर भी गायब थे। इसी स्कूल के साथ आंगनबाड़ी केंद्र का भवन है।
विज्ञापन


चोरों द्वारा उसके भी ताले तोड़कर के आंगनबाड़ी केंद्र से किचन के दो कुक्कर व खाने पीने के बर्तनों सहित रिफाइंड व दो 10-10 किलो के दलिए के थैले चुरा करके ले गए हैं। स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से इस संबंध में लंबागांव पुलिस को सूचना दे दी गई। लंबागांव पुलिस को सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तफ्तीश में जुट गई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले सात सालों में इस स्कूल में यह पांचवीं चोरी है। अभी तक चोरों का कोई पता नहीं चला है। मामले की पुष्टि करते हुए लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि चोर शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed