{"_id":"66dd3dfe8cd225cbc20bd8b0","slug":"himachal-news-tehsildar-hira-lal-ghejta-will-take-a-salary-of-one-rupee-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: एक रुपया सैलरी लेंगे तहसीलदार हीरा लाल घेज्टा, राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: एक रुपया सैलरी लेंगे तहसीलदार हीरा लाल घेज्टा, राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया फैसला
Sun, 08 Sep 2024 11:32 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:32 AM IST
सार
हिमाचल में सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा छह महीने की पुनर्नियुक्ति पर तहसीलदार हीरा लाल घेज्टा सिर्फ एक रुपये मासिक वेतन पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
हीरा लाल घेज्टा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा एक रुपये मासिक वेतन पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने वेतन के रूप में केवल एक रुपया लेने का फैसला लिया है। उन्होंने मिसाल पेश करते हुए इस बाबत शनिवार को उपायुक्त शिमला के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र सौंपा है। उल्लेखनीय है कि 36 वर्ष के सेवाकाल के बाद 31 अगस्त को एचएल घेज्टा की सेवानिवृत्ति हो गई थी।
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने तक तहसीलदार शिमला पद पर देंगे सेवाएं
सरकार ने उन्हें दोबारा रिकवरी शिमला में छह महीने की अवधि के लिए तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया है। घेज्टा ने कहा कि सरकार ने पुनर्नियुक्ति अवधि के दौरान लोगों की सेवा करने का मौका दिया है जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन