फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Sukhu left for Ahmedabad with ministers for the national convention of Congress

Himachal News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मंत्रियों संग सुक्खू अहमदाबाद रवाना, प्रवक्ता राठौर भी गए

Mon, 07 Apr 2025 07:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 07 Apr 2025 07:56 PM IST
सार

आठ अप्रैल को कांग्रेस वर्किंग कमेटी और नौ को राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने मंत्रियों के साथ शिमला से रवाना हो चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Himachal News Sukhu left for Ahmedabad with ministers for the national convention of Congress
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मंत्रियों संग सुक्खू अहमदाबाद रवाना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने मंत्रियों के साथ सोमवार दोपहर बाद शिमला से रवाना हुए। आठ अप्रैल को कांग्रेस वर्किंग कमेटी और नौ को राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर और सचिव सुरेंद्र शर्मा भी बैठकों में शामिल होंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक आठ अप्रैल को सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक पर होगी, जबकि एआईसीसी अधिवेशन नौ अप्रैल को साबरमती रिवरफ्रंट पर होगा। सीडब्ल्यूसी बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत 262 नेता भाग लेंगे। यह एक विस्तारित सीडब्ल्यूसी है, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के सभी केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गुजरात में होने जा रही कांग्रेस की इन दो महत्वपूर्ण बैठकों में पार्टी की मजबूती के लिए मंथन किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए प्रदेश से कुल 25 कांग्रेस नेता जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, विनोद सुल्तानपुरी, रघुबीर सिंह बाली, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर यादवेंद्र गोमा, सहित कैबिनेट मंत्रियों को भी बुलाया गया है। इसके अलावा अनुराग शर्मा, जैनब चंदेल, छत्तर सिंह ठाकुर, विपिन नेगी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed