फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Stones fell on a moving car in Bilaspur tourist died had come to visit Manali

Himachal News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर चलती कार पर गिरे पत्थर, सैलानी की मौत, घूमने आया था मनाली

Fri, 06 Sep 2024 07:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Sep 2024 07:21 PM IST
सार

पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण तीन दोस्तों के साथ मनाली घूमने आए सैलानी की मौत हो गई। हादसे के बारे में पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस मंगवाई। गाड़ी से चारों को निकालने के बाद एंबुलेंस में एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने कल्याण को मृत घोषित किया।
 

विज्ञापन
Himachal News Stones fell on a moving car in Bilaspur tourist died had come to visit Manali
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना के पास हुआ भूस्खलन और चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर चलती कार पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण एक सैलानी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याण धाकड़ (35) निवासी गांव छोरपुरा डाकघर ममचौन, मुरैना (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कल्याण अपने तीन दोस्तों के साथ मनाली घूमने आए थे। वीरवार रात करीब 10 बजे फोरलेन पर बिलासपुर स्थित थापना टनल के पास पहाड़ी से उनकी गाड़ी पर पत्थर गिर गए। पत्थर कार की छत को क्षतिग्रस्त करके अंदर घुस गए, जिससे उसमें चारों सैलानी घायल हो गए। 

विज्ञापन


चिकित्सक ने कल्याण को मृत घोषित किया
हादसे के बारे में पता चलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस मंगवाई। गाड़ी से चारों को निकालने के बाद एंबुलेंस में एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने कल्याण को मृत घोषित किया। जबकि महेश धाकड़ निवासी गांव देव कच्छ (मुरैना), सुदीप निवासी विजय लक्ष्मी नगर (ग्वालियर) और सुनेल निवासी छोरपुरा (मुरैना) का उपचार एम्स बिलासपुर में ही चल रहा है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

मंडी-पंडोह के बीच गिरे पत्थर, फोरलेन 5 घंटे बंद
किरतपुर मनाली फोरलेन मंडी से पंडोह के बीच शुक्रवार को करीब पांच घंटे बंद रहा। मंडी से पंडोह के बीच छह, सात और 9 मील के पास पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान पत्थरों की चपेट में एक पर्यटक वाहन भी आ गया और चालक घायल हो गया। सैकड़ों वाहन सड़क बंद होने से फंसे रहे। पंडोह आर्मी ट्रांजिट कैंप व बिंद्रावणी में दोनों तरफ सड़क पर वाहन रोकने पड़े। 24 घंटे में बारिश से जिलेभर में दो घर ढहे और 94.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 13 सड़कें भूस्खलन के चलते बंद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed