फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Rs 9 crore approved for opening three new nursing institutes

Himachal News: तीन नए नर्सिंग संस्थान खोलने के लिए 9 करोड़ मंजूर, 40-40 सीटें निर्धारित, जानें सब एक क्लिक में

Thu, 07 Nov 2024 06:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Nov 2024 06:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में तीन नर्सिंग संस्थानों के लिए 9 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव के बाद हर संस्थान के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन
Himachal News Rs 9 crore approved for opening three new nursing institutes
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने हिमाचल में खुलने वाले तीन नर्सिंग संस्थानों के आधारभूत ढांचे के लिए 9 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। चंबा, हमीरपुर और नाहन में ये संस्थान खुलेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में संस्थानों को खोलने की घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव के बाद हर संस्थान के लिए तीन-तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और मंडी में दो ही सरकारी नर्सिंग कॉलेज हैं। जबकि, नर्सिंग स्कूलों की संख्या 15 से ज्यादा है। प्रदेश सरकार ने नए खोले जाने वाले नर्सिंग कॉलेजों में 40-40 सीटें निर्धारित करने का फैसला लिया है। आधारभूत ढांचा विकसित होने के बाद केंद्र सरकार से सीटें बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी। हिमाचल में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद बड़ी संख्या में छात्राएं नर्सिंग और मिडवाइफ के कोर्स कर रही हैं।
विज्ञापन


निजी संस्थानों में नर्सिंग का कोर्स करने के लिए चार लाख रुपये से ज्यादा खर्च आता है। इसमें हॉस्टल, वर्दी व अन्य खर्चे भी शामिल हैं। हजारों की संख्या में छात्राएं यह कोर्स कर रही हैं। हालांकि सरकारी कॉलेजों फीस कम है। हिमाचल में नए नर्सिंग कॉलेज खुलने से कई और छात्राएं सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed