{"_id":"67066ec9e3605f401404883f","slug":"himachal-news-retaining-wall-channelization-of-drains-will-be-done-from-mla-fund-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: विधायक निधि से होगा रिटेनिंग वॉल, नालों का चैनलाइजेशन, बरसात के बाद हुए नुकसान के बाद दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: विधायक निधि से होगा रिटेनिंग वॉल, नालों का चैनलाइजेशन, बरसात के बाद हुए नुकसान के बाद दी मंजूरी
Thu, 10 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:00 AM IST
सार
हिमाचल में रिटेनिंग वॉल, ब्रेस्ट वॉल और नालों का चैनलाइजेशन अब विधायक निधि से हो सकेगा। इससे प्रदेश के लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना में रिटेनिंग वॉल, ब्रेस्ट वॉल और नालों का चैनलाइजेशन किया जा सकेगा। ऐसा 31 मार्च 2025 तक होगा। पिछले साल की व्यवस्था को अब और आगे बढ़ा दिया गया है। यह व्यवस्था बीच में बंद कर दी गई थी। इस संबंध में योजना सलाहकार बसु सूद ने सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
आपदा से हुए नुकसान के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के नियमों में छूट देकर इस योजना में सुरक्षा दीवारों और नालों के तटीकरण जैसे कार्यों को शामिल करने का निर्णय लिया गया था। विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में संरक्षण के इस तरह के कार्य करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पर पिछले वर्ष आई आपदा के बाद ढील दी थी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में इस बार बरसात बेशक अधिक प्रभावी न रही हो, मगर पिछले मानसून के वक्त से ही राज्य में नालों का पूरा तरह से तटीकरण नहीं हो सका था। लोगों की जमीनों पर भारी बारिश के चलते बहुत ज्यादा कटाव हो गया था। इसकी वजह से ही पिछले वर्ष आपदा के बाद इसमें छूट दी गई थी। यह छूट अल्पकाल के लिए तात्कालिक थी, जिसे अब आगे भी जारी रखा जाएगा। इससे प्रदेश के लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लाभ होगा।
विज्ञापन