{"_id":"695a3a6a6ef192f59d060591","slug":"himachal-news-punjabi-singer-garry-sandhu-met-chief-minister-sukhu-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट, इन विषयों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट, इन विषयों पर हुई चर्चा
Sun, 04 Jan 2026 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 04 Jan 2026 03:31 PM IST
सार
रविवार को ओक ओवर में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से रविवार को ओक ओवर में प्रसिद्ध पंजाबी गायक और युवा आइकन गैरी संधू ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रदेश के समृद्ध लोक कलाओं को प्रदेश की उभरती अर्थव्यवस्था से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
शिमला में आयोजित हो रहे हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 में गैरी संधू ने मुख्य कलाकार के रूप में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने कला और उद्यमिता को एक साथ वैश्विक मंच प्रदान करने की प्रदेश सरकार की पहल की सराहना की। सीएम सुक्खू ने संगीत जगत में गायक के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीवंत सांस्कृतिक परिदृष्य को बढ़ावा तथा स्थानीय युवाओं को रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन