फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Preparations to recruit 2800 teachers through Education Board

Himachal News: 2800 शिक्षकों की भर्ती शिक्षा बोर्ड से कराने की तैयारी

Wed, 06 Nov 2024 10:57 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Nov 2024 10:57 AM IST
सार

हिमाचल में स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से 2800 जेबीटी, टीजीटी, सीएंडवी की भर्ती करवाने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि सीधी भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए बोर्ड के माध्यम से भर्ती का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Preparations to recruit 2800 teachers through Education Board
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 2800 जेबीटी, टीजीटी, सीएंडवी की स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के माध्यम से भर्ती करवाने की तैयारी है। राज्य चयन आयोग हमीरपुर के पास कई लंबित भर्तियों के चलते शिक्षा विभाग ने यह नई योजना बनाई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को शिक्षा निदेशालय ने पत्र भेजकर भर्ती करने की सिफारिश की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि सीधी भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के लिए बोर्ड के माध्यम से भर्ती का फैसला लिया है। बोर्ड प्रबंधन से चर्चा जारी है। जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। 

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नियमों में बदलाव कर दिया गया है। भर्ती एवं पदोन्नति नियम तैयार हो गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 2800 नए शिक्षकों की स्कूलों में नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बैचवाइज आधार पर जेबीटी और टीजीटी के करीब 2500 पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से रखे शिक्षकों के कारण नियमों में कुछ बदलाव करना पड़ा है। विधि और वित्त विभाग से भी नियमों में बदलाव को लेकर मंथन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed